Friday, March 27, 2026
- Advertisement -

सत्यम हत्यकांड के दो हत्यारोपी गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता |

बड़ौत: शिकोहपुर गांव में लगभग दो माह पूर्व हुए सत्यम हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने इस हत्या में शामिल दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर जेल भे दिया है।

बता दें कि शिकोहपुर गांव में 31 जनवरी को सत्यम पुत्र पंकज उर्फ बॉबी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्या के संबंध में परिजनों द्वारा बड़ौत कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस तभी से हत्यारों की तलाश में जुटी हुई थी। पुलिस ने इस हत्या में शामिल दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

कोतवाल अजय शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि पकड़े गए हत्यारोपियों में सुबोध पुत्र महकसिंह व रणधीर पुत्र नारायण निवासी शिकोहपुर शामिल हैं। इन दोनों को ट्योढी गांव के जंगल से गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी पुलिस ने बरामद किया है।

पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया कि मामूली विवाद को लेकर शुरू हुए झगडे के बाद सत्यम की इन दोनों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने इन दोनों को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

पहली अप्रैल का पुरस्कार

वे सीधे-सादे थे और अक्ल के कच्चे थे। सदैव...

टीबी उन्मूलन में भारत की उल्लेखनीय प्रगति

हाल ही में जारी विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की...

गैस संकट पर न हो राजनीति

खाड़ी देशों में चल रहे तनाव का असर अब...

Scam: ईरान युद्ध के नाम पर चंदा ठगी, आईबी ने जारी किया अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय की चेतावनी...
spot_imgspot_img