Saturday, March 28, 2026
- Advertisement -

समस्याओं का निस्तारण न होने पर शिक्षक देंगे धरना

जनवाणी संवाददाता |

बागपत: बुधवार को प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक में शिक्षेकों की समस्याओं पर विचार किया गया और शिक्षा अधिकारियों से समस्याओं का शीघ्र से शीघ्र निस्तारण करने की मांग की गई। शिक्षकों ने समस्याओं का निस्तारण न होने पर बीएसए कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी।

संगठन की बैठक बुधवार को जूनियर हाईस्कूल में सम्पन्न हुई। बैठक में जनपद में कार्यरत शिक्षकों का चयन वेतनमान न मिलने तथा अंतर्जनपदीय स्थानांतरण पर आए शिक्षकों को अभी तक वेतन न मिलने पर रोष व्यक्त किया गया। इसके अलावा मई माह में नियुक्त अध्यापकों का वेतनमान लगाने, लेखा कार्यालय में प्राप्त कराये गए बिलों का भुगतान कराने, उपार्जित अवकाश स्वीकृत करने का अधिकार खण्ड़ शिक्षा अधिकरियों को देने, सीएल को पोर्टल पर अपलोड़ की व्यवस्था करने तथा अध्यापकों को लेखा पर्ची जारी करने की बैठक में मांग की गई।

शिक्षकों ने समस्याओं का अतिशीघ्र निस्तारण न होने पर बीएसए कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। बैठक की अध्यक्षता प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राकेश यादव ने की तथा संचालन उच्च प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विकास मलिक ने किया।

बैठक में राजकुमार शर्मा, ईश्वरपाल सिंह, प्रदीप शर्मा, मनोज कुमार, योगेश शर्मा , धर्मवीर सिंह ,रूपेश चौधरी, संजीव कौशिक, भारत भूषण, लोकेश शर्मा , जितेंद्र तोमर व दीपक पूनिया आदि मौजूद थे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उल्लूओं की दुनिया को जानिए

ललित नारायण उपाध्याय उल्लू के नाम से तो आप बचपन...

रुपया पैसा फल फूल गया है

यकीन मानिए, रुपया-पैसा फल फूल गया है। इसके चलते...

पूरा संसार एक रंग मंच हम उसके कलाकार

वास्त्व में रंगमंच जीवंत कला को समझने-सम्मानित करने का...

गिरते रुपये के नुकसान अधिक

बीस मार्च को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने...

Sonia Gandhi: सोनिया गांधी का स्वास्थ्य सुधरा, डॉक्टरों ने बताया जल्द मिलेगी छुट्टी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी...
spot_imgspot_img