- वर्धमान कॉलेज के शिविर में प्रकृति संरक्षण पर की चर्चा
जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: वर्धमान कॉलेज बिजनौर में राष्ट्रीय सेवायोजना के चारो इकाइयों द्वारा महाविद्यालय के बॉटनिकल गार्डन में चतुर्थ एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मूल विषय प्रकृति संरक्षण रहा और यह शिविर वर्धमान कॉलेज के इको क्लब के संयुक्त सहयोग से आयोजित हुआ।
सर्वप्रथम इको क्लब की कॉर्डिनेटर डॉ. अनीता चौधरी ने प्रकृति संरक्षण को लेकर स्वयंसेवियों को जागरूक किया। इसके उपरांत स्वयंसेवियों ने दस-दस की टोली में बटकर बॉटनी गार्डन एवं महाविद्यालय की बाउंड्री के बाहर की साफ-सफाई की। साथ ही वृक्षों के चारो तरफ गड्ढे बनाकर उनकी सिंचाई की।

इसके उपरांत कार्यक्रम अधिकारी डा. रेशु शर्मा ने स्वयंसेवियों को जागृत करते हुए कहा कि पर्यावरण में तापमान की वृद्धि का सबसे बड़ा कारण पेड़ों की अन्धाधुन्ध कटाई है। कार्यक्रम अधिकारी डा. दिव्या जैन ने स्वयंसेवियों से कहा कि अपने सीमित संसाधनों के भीतर भी हम प्रकृति का संरक्षण कर सकते हैं।
इसी क्रम में कार्यक्रम अधिकारी डा. विशाल शर्मा ने हमारी आस्था से जुड़े वृक्षों का नामोल्लेख करते हुए उनके गुणों के बारे में बताया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. ओपी. सिंह ने उनको अपने सामाजिक दायित्व के साथ प्रकृति के प्रति जागरूक रहने का आग्रह किया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकगणों में डा. अनामिका, डा. सुरभी सिंघल, डा. अंजू बंसल, डा. स्वाति भारद्वाज, डा. राजीव विश्नोई, डा. अवनीश अरोड़ा आदि के अलावा नमन चौधरी, सत्यम चौधरी, दिलीप कुमार, यश अग्रवाल, अक्षिता विश्नोई, इशिता वर्मा, आँचल राठी, गौरी गौतम, सृष्टि वर्मा, अर्चना, भारती, मुहम्मद कम्बर, हर्षित चौधरी, गुरमीत कुमार, हर्षित कुमार, रोहित कुमार, अभिषेक कुमार आदि उपस्थित रहे।

