जनवाणी संवाददाता |
जानसठ: विकास खंड जानसठ में बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की प्राथमिकता में शामिल मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें वर-वधू नें सुख-दुख में साथ निभानें का वायदा किया। जानसठ ब्लॉक में 8 जोड़ों में से एक जोड़ें का विवाह कार्यक्रम मौलाना नें निकाह पढाकर तो 7 जोड़ों का विवाह आचार्य नें विधि विधान से सम्पन्न कराया।
समारोह में वर-वधू के साथ आने वाले परिवार और रिश्तेदारों के लिए विकासखंड जानसठ द्वारा लजीज खानें का इंतजाम किया गया। जानसठ विकास खंड परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख योगेश गुर्जर एंव बीडीओ संत प्रकाश नें संयुक्त रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जबकि बतौर मुख्य अतिथि जिला समाज कल्याण अधिकारी अर्चना ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह के अंतर्गत वर-वधुओं को नियमानुसार सामग्री दी गई साथ ही दी जाने वाली सामग्री में गुणवत्ता का खास ध्यान रखा गया।
बीडीओ संत प्रकाश ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक समारोह के अंतर्गत विकासखंड जानसठ क्षेत्र के 10 जोड़ों का जांच उपरांत चयन किया गया था लेकिन दो जोड़े के शामिल ना होने के कारण मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में कुल 8 जोड़ो का विवाह संपन्न कराया गया और समारोह में शामिल न होने वाले 2 जोड़ों की धनराशि वापस भेजी जाएगी उन्होंने आगे कहा कि वर वधुओं को नियमानुसार सामग्री सहित 35 हजार रुपए धनराशि का चैक और 10 हजार रुपए कीमत का सामान दिया गया।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में वर वधु के पक्ष से आए सभी के लिए भोजन की व्यवस्था की गई। इस दौरान मुख्य रूप से समाज कल्याण अधिकारी अर्चना बीडीओ संत प्रकाश निवर्तमान प्रमुख योगेश गुर्जर एडीओ सत्येंद्र कुमार एडीओ सुरेंद्र कटारिया मनोज कुमार वालिया साहब सिंह सैनी कुलदीप कुमार ग्राम विकास अधिकारी मोहम्मद शमीम मोहम्मद निसार सोनू मूंछ आदि मौजूद रहे।

