- एसडीएम व तहसीलदार को दिए जांच के आदेश, नियम के अनुसार कार्रवाई के आदेश दिए
जनवाणी संवाददाता |
बागपत: नगर के सिसाना रोड स्थित पक्का तालाब का मामला न्यायालय में चल रहा है और उसके बाद भी नगर पालिका द्वारा गंदगी डालने की शिकायत पर डीएम जांच करने पहुंचे। उन्होंने वहां की स्थिति को देखा और ईओ को गंदगी को हटाने के आदेश दिए। साथ ही नियम के अनुसार कार्रवाई करने के आदेश दिए।
नगर के सिसाना रोड स्थित जैन इंटर कालेज के पास पक्का तालाब है और इसका वर्षों से मामला कोर्ट में विचाराधीन है। मामाल कोर्ट में होने के बाद भी नगर पालिका द्वारा पक्का तालाब में गंदगी डाली जा रही है और इसका भराव तक करा दिया।

शिकायत मिलने पर गुरूवार को डीएम राजकमल यादव ने एसडीएम अनुभव सिंह, तहसीलदार प्रसुन कश्यप, अधिशासी अधिकारी ललित आर्य मौके पर पहुंचे।
उन्होंने वहां की स्थिति को देखा और गंदगी मिलने पर फटकार लगायी। उन्होंने कहा कि तालाब के अभिलेखों की बारिकी से जांच की जाए और जिनके नाम यह तालाब है उनको बुलाकर वार्ता की जाए। साथ ही कोर्ट के नियमों का भी ध्यान रखा जाए। ईओ को निर्देश दिए कि यहां किसी भी तरह की गंदगी नहीं डाली जानी चाहिए।

