Friday, May 29, 2026
- Advertisement -

मावा से भरे दिल्ली जा रहे कैंटर से 13 सैंपल जांच को भेजे

  • मारे जा रहे छापे, लूंब, किरठल, हसनपुर, कासिमपुर खेडी, शिकोहपुर व एलम से जा रहा था मावा
  • 850 किलो मावा पहले किया जा चुका है नष्ट, रिपोर्ट बाद होगी कार्रवाई

जनवाणी संवाददाता |

बागपत: होली पर्व को देखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन द्वारा टीम का गठन किया गया है और टीम लगातार छापे मारकर कार्रवाई कर रही है। टीम ने गुरूवार को दिल्ली जा रहे तीन कैंटर चालक को राष्ट्र वंदना चौक पर रोककर मावे के 13 नमूने लेकर प्रयोगशाला के लिए भेज दिए है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं अभी तक विभाग ने मावा नकली मिलने पर 850 किलो को नष्ट कर दिया है और साथ ही उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लायी जा रही है।

22 24

होली पर्व पर नकली मावा बनना शुरू हो जाता है और बडी संख्या में यह मावा दिल्ली सफ्लाई होता है। इस मावे को पाउडर व अन्य सामान मिलाकर मिलावट की जाती है। इसको देखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन आयुक्त व डीएम राजकमल यादव द्वारा तीन टीम का गठन किया हुआ है, जो लगातार नकली मावा पकड़ने के लिए कार्रवाई कर रही है।

गुरूवार को एसडीएम बागपत अनुभव सिंह, जिला अभिहित अधिकारी चितरंजन कुमार, वरिष्ठ अधिकारी वीके राठी ने टीम के साथ राष्ट्र वंदना चौक पर दिल्ली जा रहे तीन कंैटर को रूकवाया। उनमें काफी संख्या में मावा भरा हुआ था। टीम ने तीनों कैंटर से 13 सैंपल लेकर प्रयोगशाला के लिए भेज दिया।

यह मावा लूंब, किरठल, हसनपुर, कासिमपुर खेडी, शिकोहपुर व एलम, मदवाला आदि स्थानों से लाया जा रहा था। प्रयोगशाला से रिपोर्ट आने के बाद संबंधित के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं खेकड़ा में एक दुकान पर छापा मारकर तीन तेल के सैंपल लिए है। वहीं अभी तक टीम ने 850 किलो नकली मावा को नष्ट कर चुके है और यह मावा धनौरा सिल्वरनगर व बड़ौली में नष्ट हुआ है। उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लायी गयी है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Savarkar Jayanti: वीर सावरकर को देशभर से नमन, अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: विनायक दामोदर सावरकर की जयंती...

Weather Update: एनसीआर में उबलता पारा, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में मई के आखिरी...
spot_imgspot_img