Thursday, May 28, 2026
- Advertisement -

किरतपुर चेयरमैन अब्दुल मन्नान को ठिकाने लगाने आए थे बदमाश

  • बदमाशों के मनसूबों का नहीं लगा पता, जानकारी देने में असमर्थ नजर आई पुलिस

जनवाणी ब्यूरो |

बिजनौर: कोतवाली नगर में जजी परिसर के पास से पकड़े गए बदमाश अब्दुल मन्नान की हत्या करने के इरादे से हथियारों से लैस होकर आए थे। लेकिन पुलिस के सही इनपुट की बदौलत बदमाश अवैध शस्त्रों के साथ गिरफ्तार कर लिए गए और कोर्ट परिसर में फिर से एक बड़ी घटना होते-होते बच गई। जिससे पुलिस ने राहत की सांस ली।

पुलिस महकमे के अधिकारी पकड़े बदमाशों के प्लान के बारे में जानकारी देने में असमर्थ नजर आएं। पुलिस बदमाशों के मनसूबों का पता नही लगा पाई है। जिले में चर्चा चल रही है कि पकड़े गए बदमाशों पुरानी रंजिश को लेकर किरतपुर चेयरमैन अब्दुल मन्नान की हत्या करने के इरादे से आए थे।

बदमाशों ने बुधवार की सुबह कोर्ट परिसर की रैकी कर घटना को अंजाम देने के लिए पूरा जाल बिछाया था। अगर पुलिस उनको सही समय पर गिरफ्तार नही करती, तो एक बार फिर कोर्ट परिसर में बड़ी घटना हो सकती थी। लेकिन पुलिस ने बदमाशों के मनसूबों पर पानी फेर दिया।

पुलिस ने उन्हे कोर्ट परिसर के पास से अवैध शस्त्रों के साथ उनको दबोच लिया। सूत्रों की माने तो शाह आलम को पहले से ही सूचना दी थी कि अब्दुल मन्नान बुधवार को एक मामले में सरेंडर करने कोर्ट आएगा, इसलिए वह भी उसी तारिख पर बुधवार को एक मामले में कोर्ट में पेश होने आया था और अपने भाई के साथियों को हथियारों के साथ कोर्ट बुलाया था, ताकि वह किरतपुर चेयरमैन को कोर्ट परिसर में ही ठिकाने लगा सके।

मन्नान के भांजे ने की थी शाह आलम के भाई की हत्या

अब्दुल मन्नान और शाह आलम के बीच पुरानी रंजिश चल रही है। शाह आलम के भाई शाहनावाज व जब्बार ने मिलकर बिजनौर के नजीबाबाद में साहिल के पिता प्रॉपर्टी डीलर व बसपा नेता हाजी अहसान व उनके भांजे को गोलियों से छलनी कर मौत के घाट उतार दिया था।

अब्दुल मन्नान के भांजे व बसपा नेता हाजी अहसान के पुत्र साहिल ने अपने पिता की मौत को बदला लेने के लिए साथियों के साथ मिलकर शाह आलम के भाई शूटर शाहनावाज और उसके साथी जब्बार पर पेशी के दौरान कोर्ट परिसर में ताबड़तोड़ फायरिंग की थी।

जिसमें शाहनावाज की मौत हो गई थी और जब्बार मौके से फरार हो गया था। घटना को लेकर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था। इस दौरान शाहनावाज के परिजनों ने तत्कालीन एसपी से मिलकर हत्या के पीछे किरतपुर चेयरमैन अब्दुल मन्नान का हाथ होना बताया था।

अभियुक्तों ने की थी कोर्ट परिसर की रैकी

पुलिस के मुताबिक पकड़े गए अभियुक्तों ने घटना को अंजाम देने के लिए बुधवार की सुबह कोर्ट परिसर की रैकी भी की थी। अभियुक्त कोर्ट परिसर में घूमते हुए सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए है। पुलिस के रहते बस वह घटना को अंजाम नही दे पाएं।

कोर्ट परिसर में चलाया चेकिंग अभियान

एएसपी सिटी डा. प्रवीन रंजन सिंह, सीओ सिटी कुलदीप कुमार गुप्ता, प्रशिक्षणाधीन सीओ गणेश कुमार ने भारी पुलिसबल व डॉग स्क्वायर्ड के साथ न्यायालय परिसर में संघन चैकिंग की। इस दौरान पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की तलाश ली।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: सहारनपुर फर्नीचर मार्केट में भीषण अग्निकांड, चार शोरूम में लगी आग

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: थाना जनकपुरी क्षेत्र स्थित फर्नीचर मार्केट...

Saharanpur News: मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर गौकश घायल, तमंचा व बाइक बरामद

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: थाना मिर्जापुर पुलिस ने बीती देर...
spot_imgspot_img