Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

नहीं रुक रहा कोरोना का कहर, 33 नए मामले

  • पुलिस लाइन में संक्रमण के तीन केसों ने बढ़ाई चिंता
  • कोतवाली के खारीकुआं इलाके में एक बार फिर बनी संक्रमण की चेन

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: कोरोना का कहर थमने का नाम ली नहीं रहा है। दूसरे दिन एक पायदान और ऊपर 33 केस मिले हैं। अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 21678 हो गयी है। शनिवार को 4365 सैंपल जांच को भेजे थे। 1786 की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। वहीं, दूसरी ओर पुलिस लाइन में मिले संक्रमण के तीन केसों ने अधिकारियों की चिंता बढ़ा दी है। कोतवाली के खारीकुआं इलाके में एक परिवार में कोरोना की चेन बन गयी है।

शनिवार का कोरोना अपडेट जारी करते हुए सीएमओ डा. अखिलेश मोहन ने संक्रमण के 33 नए केसों की जानकारी दी है। इनमें दो केस पुलिस लाइन के भी शामिल हैं। पुलिस लाइन के संक्रमितों में एक महिला व एक पुरुष है। इनके अलावा जिन अन्य इलाकों में संक्रमित पाए गए हैं उनमें मवाना रोड गंगानगर गंगासागर, सदर आबूलेन चौक फुव्वारा, दौराला गेस्ट हाउस, गढ़ रोड गांधीनगर, सिवालखास, एल्पीन हाइट्स रिठानी, शाहजहांपुर किठौर, सदर मेहताब, रोहटा रोड दिलावर पैलेस, साकेत, ए टू जेड कालोनी, सिविल लाइन मोहनपुरी विकास विहार, कृष्णा नगर पैंठ वाली गली, प्रीत विहार, शास्त्रीनगर अंसल कालोनी, भावनपुर, जेल चुंगी हाइडिल कालोनी में दो केस, कोतवाली के खारीकुआ में एक ही परिवार में तीन केस, हस्तिनापुर में एक ही परिवार में दो केस व एक केस अमन विहार में मिला है।

कपड़ा कारोबारी का पूरा परिवार कोरोना संक्रमित

कोतवाली थाना क्षेत्र के खारीकुआं इलाके में रस्तोगी की गली में कपड़ों व टेंड आदि का कारोबार करने वाले एक शख्स व उनकी बेटी संक्रमित पाए गए हैं। हालांकि कारोबारी की पत्नी की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आयी है। इस परिवार का एक अन्य सदस्य भी संक्रमित है।

कारोबारी व बेटी के संक्रमित होने की खबर से शहर की पुरानी आबादी वाले इलाके में हड़कंप मच गया है। दरअसल, कोरोना की पहली लहर में खारीकुआं रस्तोगी की गली इलाके में संक्रमण में एक परिवार की खुशियां लील ली थीं। पुराना मंजर याद कर आज भी लोग सिहर उठते हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img