- त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को शिकायत प्रकोष्ठ स्थापित
- प्रभारी के अलावा छह सहायक प्रभारी किए गए नियुक्त
जनवाणी ब्यूरो |
शामली: त्रिस्तरीय पंचायत के सामान्य निर्वाचन 2021 के लिए उपायुक्त (स्वत:रोजगार) शैलेन व्यास को शिकायत प्रकोष्ठ रूम का प्रभारी नामित किया गया है। शिकायत प्रकोष्ठ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से संबंधित शिकायतें दर्ज कराई जा सकेंगी।
प्रभारी अधिकारी शैलेन व्यास ने बताया कि सामान्य निर्वाचन 2021 का शिकायत प्रकोष्ठ एवं कन्ट्रोल रूम, एनआईसी में ई-डिस्ट्रिक लैब में संचालित किया गया है। जिसमें दूरभाष नम्बर 01398-270203 पर पंचायत निर्वाचन संबंधी शिकायतें की जा सकती है। शिकायत प्रकोष्ठ एवं कंट्रोल रूम में अधिकारी/ कर्मचारियों को शिकायतें प्राप्त करने एवं निस्तारण करने, शिकायतें दर्ज करने, डिस्पैच करने के लिए सहायक प्रभारी अधिकारी के रूप में नामित किया गया है।
सहायक प्रभारियों के अलावा मंडी सचिव शामली अरूण कुमार मोबाइल नंबर 9999485625 शिकायत प्राप्त करने के लिए पंजिका तैयार कराएंगे। जिस पर प्राप्त शिकायतों को दर्ज किया जाएगा। शिकायतों का निस्तारण कर प्रेषित किये जाने के लिए डिस्पैच पंजिका एवं उपस्थिति पंजिका भी बनाई जाएगी। सचिव अरूण कुमार द्वारा प्राप्त शिकायतों का निस्तारण किए जाने के लिए समस्त कार्यवाहियां की जाएंगी।
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन में कार्यरत डाटा एंट्री आॅपरेटर ईनाम के द्वारा शिकायतों के निस्तारण के लिए पत्र लेखन का कार्य किया जाएगा। सहायक प्रभारी संजय कुमार मोबाइल नंबर 8395034918 को रिजर्व के रूप में रखा गया है। उपरोक्त सहायक प्रभारी अधिकारी कार्य आवंटित शिफ्ट को उस समय छोडेगें जब अगली शिफ्ट के सहायक प्रभारी अधिकारी उपस्थित हो जायेगे।
सहायक प्रभारी अधिकारी
- दिनेश कुमार, प्रभारी सहायक। प्रात: 6 से अपरान्ह 2 बजे तक, मोबाईल नम्बर-7983299215
- नरेश कुमार भड़ाना, प्रभारी सहायक। प्रात: 6 से अपराह्न 2 बजे तक, मोबाइल नंबर-9756242394
- ब्रजेश कुमार, प्रभारी सहायक। अपराह्न 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक, मोबाइल नंबर-9568360003
- नाथीराम, प्रभारी सहायक। अपराह्न 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक, मोबाइल नंबर-9761324616
- संजय कुमार, प्रभारी सहायक। रात्रि 10 बजे से प्रात: 6 बजे तक, मोबाइल नम्बर-9012762028
- प्रदीप कुमार, प्रभारी सहायक। रात्रि 10 बजे से पूर्वाह्न 6 बजे तक, मोबाईल नंबर-9568490003

