Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

जिला अस्पताल से पुलिस की मौजूदगी में फरार हुआ मुलजिम

पुलिस ने आरोपी को पकड़ा था शस्त्र अधिनियम में, कोरोना जांच के लिए लाए थे जिला अस्पताल

दोषी पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई होनी तय

जनवाणी ब्यूरो |

बिजनौर: पुलिस की मौजूदगी में एक मुलजिम जिला अस्पताल से फरार हो गया। पुलिस ने उसको शस्त्र अधिनियम में गिरफ्तार किया था। पुलिस उसको जेल ले जाने से पूर्व जिला अस्पताल में कोरोना जांच के लिए लेकर गई थी। मुलजिम के फरार होने से पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया।

कोतवाली शहर के गांव लड़ापुरा निवासी इरशाद पुत्र इलियास को पुलिस ने शस्त्र अधिनियम में पकड़ा था। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर जेल भेजने से पूर्व उसको जिला अस्पताल में कोरोना जांच के लिए लेकर गई थी।

इस दौरान आरोपी पुलिस को चकमा देकर हथकड़ी निकालकर अस्पताल से फरार हो गया। पुलिसकर्मियों ने उसको पीछा किया, लेकिन आरोपी पुलिस के हाथ नही लगा। पुलिसकर्मियों ने मामले की सूचना आला अधिकारियों को दी।

एएसपी सिटी लक्ष्मी निवास मिश्र, सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता व प्रभारी निरीक्षक राजेश सोलंकी पुलिस टीम के साथ अस्पताल पहुंचे और मुआयना किया। उन्होने पुलिस की तीन टीमों का गठन कर जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

कोतवाली शहर पुलिस ने एक युवक को शस्त्र अधिनियम में गिरफ्तार किया था। उसको जिला अस्पताल में कोरोना जांच के लिए लाया गया था, जहां से अभियुक्त हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जल्द ही उसकी गिरफ्तारी की जाएगी। दोषी पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई की जाएगी।
 -लक्ष्मी निवास मिश्र, एएसपी सिटी बिजनौर

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

बच्चों को भी देना चाहिए सम्मान

सिद्धार्थ ताबिश मेरा बड़ा बेटा इस बात को सुनकर बड़ा...

युद्ध का सीजन बारहों महीना

जो युद्ध के कारोबारी हैं, उनका सीजन बारहों महीना...

मध्य पूर्व के सतत झगड़े के वैश्विक निहितार्थ

मध्यपूर्व जिसे भारत के संदर्भ में पश्चिमी एशिया कहा...

नीतीश युग का अवसान

बिहार की राजनीति लंबे समय से व्यक्तित्व-केन्द्रित और गठबंधन-आधारित...
spot_imgspot_img