Wednesday, April 22, 2026
- Advertisement -

कैंटीन संचालक की मौत के मामले में मिल प्रबंधक सहित दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

जनवाणी संवाददाता |

चांदपुर: नगर स्थित चीनी मिल के कैंटीन संचालन की दो दिन पूर्व हुई मौत मामले पुलिस उसके भाई की तहरीर पर चीनी मिल प्रबंधक सहित दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है ।
नगर स्थितमंडी समिति में सब्जी का कारोबार करने बाले नरेश कुमार पुत्र रुमाल सिंह ग्राम लाटरा के निवासी थे औऱ पिछले कई वर्षों से कस्बे में ही रह रहे थे।

उन्होंने ने हाल ही में नगर स्थित चीनी मिल में कैंटीन का संचालन शुरू किया था । गुरुवार की सुबह मानसिक तनाव तनाव के चलते कैंटीन संचालक नरेश की मौत हो गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्तः परीक्षण के लिए भेज दिया था ।

कैंटीन संचालक के भाई मुन्नू ने नरेश की मौत का जिम्मेदार चीनी मिल प्रबंधक तेजवीर सिंह ढाका व अतुल कुमार सक्सेना को ठहराते हुए कोतवाली में तहरीर दी थी।

मुन्नू ने बताया कि चीनी मिल कैंटीन का संचालन लंबे समय से धामपुर निवासी लाला दुष्यंत कर रहे थे । तबीयत खराब होने पर लाला दुष्यंत ने 3 सितंबर को उसके भाई से डेढ़ लाख रुपए नकद लेकर कैंटीन उन्हें सौंप दी थी।

मिल प्रबंधक व अन्य को जब इसका पता लगा तो उन्होंने नरेश के कैंटीन चलाने पर विरोध जताते हुई कैंटीन चलाने के बदले दो लाख रुपये की मांग की थी । नरेश ने अगले दिन मिल प्रबंधक तेजवीर सिंह व अतुल कुमार सक्सेना को एक लाख रुपये भी दे दिए थे । लेकिन वो दोनों एक लाख रुपए और मांग रहे थे।

बाकी के रुपए न मिलने पर नौ सितंबर की सुबह मिल प्रबंधक तेजवीर सिंह ढाका वह अतुल कुमार सक्सेना कई सशस्त्र गुंडों को लेकर कैंटीन में पहुंचे थे ।

उन्होंने उसके भाई के साथ दुर्व्यवहार करते हुए कैंटीन में रखा सामान भी तोड़ फोड़ दिया था। उनके आतंक से थर्राया भाई किसी तरह से वहां से जान बचाकर घर पहुचा था। लेकिन घर आने के कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई थी ।

मुन्नू की तहरीर पर पुलिस ने मिल प्रबंधक तेजवीर सिंह ढाका व अतुल कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है ।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Delhi News: सनसनीखेज मामला, IRS अधिकारी की बेटी की घर में हत्या, घरेलू सहायक पर शक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दक्षिणी दिल्ली के अमर कॉलोनी...

खरगे के बयान पर सियासी संग्राम, भाजपा ने चुनाव आयोग का खटखटाया दरवाजा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का...

Saharanpur News: पुलिस ने मुठभेड़ में चोरी का आरोपी पकड़ा, पैर में लगी गोली

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: थाना तीतरों पुलिस ने मुठभेड़ के...
spot_imgspot_img