Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

छोटी बचत योजनाओं में ब्याज दर कटौती का आदेश वापस

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: कोविड-19 से उत्पन्न हुई परिस्थितियों के पश्चात केंद्र सरकार द्वारा छोटी बचत योजना में अपनी आजीविका लगाने वाले उपभोक्ताओं को बड़ा झटका दिया था। जिसमें सरकार द्वारा सुकन्या समृद्धि योजना, किसान विकास पत्र सहित अन्य बचत योजनाओं पर ब्याज दर घटा दी थी, लेकिन देशभर में विरोध की आशंका को देखते हुए केंद्र सरकार द्वारा 31 मार्च शाम को ही आदेश जारी करते हुए उस आदेश को वापस ले लिया है।

अब पहले के भांति ही सभी योजनाओं पर ब्याज दर चलती रहेगी। जिसकी जानकारी खुद वित्त मंत्री डॉक्टर निर्मला सीतारमण ने दी। ऐसे में आने वाले 3 माह तक सभी उपभोक्ताओं को बचत योजना में पूर्व की भांति ही ब्याज दर मिलेगा। जिससे कहीं ना कहीं बचत योजनाओं में अपना पैसा लगाने वाले उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img