जनवाणी संवाददाता |
बागपत: उत्तर प्रदेश राजस्व निरीक्षक संघ के बैनर तले कर्मचारियों ने शनिवार को कलक्ट्रेट में पहुंचकर प्रदर्शन किया। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई करने की मांग का डीएम को ज्ञापन सौंपा।
उत्तर प्रदेश राजस्व निरीक्षक संघ के बैनर तले कर्मचारी कलक्ट्रेट में पहुंचे और वहां नारेबाजी कर धरने पर बैठ गए। उन्होंने बताया कि सचिवों के साथ किसी भी तरह की अभद्रता नहीं की गयी है और न ही मारपीट हुई है। जबकि उनके द्वारा अनावश्यक टिप्पणी कर बैठक का बहिष्कार किया गया।
इससे पूर्व बैठक कर लेखपाल संघ, अमीन संघ व राजस्व निरीक्षक संघ द्वारा निर्णय लिया गया कि ग्राम विकास अधिकारी जो एसडीएम व अन्य पर आरोप लगाये गए है उसकी निंदा की जाती है। उन्होंने डीएम को ज्ञापन सौंपकर मामले की जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।
इस मौके पर लोकेश कुमार, रोहित कुमार, राजकुमार, काजोल, कल्लू सिंह, ईश्वरदास, हरेन्द्रपाल सिंह, विनोद कुमार, पवन कुमार, श्याम सिंह आदि मौजूद रहे।

