जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर घमासान चल रहा है। रविवार को समाजवादी पार्टी ने जिला पंचायत सदस्य पद के लिए जो प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरेंगे, उसकी पहली सूची जारी कर दी। हालांकि सपा की यह सूची 9 अपै्रल को जारी होने वाली थी, लेकिन रविवार को ही सपा जिलाध्यक्ष चौ. राजपाल सिंह ने यह सूची जारी कर दी। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की स्वीकृति के बाद ही सपा के समर्थित प्रत्याशियों की घोषणा की गई है।
वार्ड एक से पूर्व मंत्री मुकेश सिद्धार्थ की पत्नी कुसुम सिद्धार्थ, वार्ड दो से जितेन्द्र गुर्जर, वार्ड चार से संदीप कुमार फिटकरी, वार्ड पांच से मौलाना राशिद कासमी, वार्ड छह से गौरव चौधरी, वार्ड सात से श्रीमती भारती वर्मा, वार्ड आठ से श्रीमती रीना कुमारी, वार्ड दस से शादाब मढियाई, वार्ड 12 से माजिद चौहान हर्रा, वार्ड 13 से अमित कुमार पुनिया, वार्ड 17 से नरेन्द्र पाल यादव, वार्ड 19 से विजय वाल्मीकि, वार्ड 20 से अनुज भडाना, वार्ड 22 से ओमपाल गुर्जर, वार्उ 32 से अरशद अली और वार्ड 33 से श्रीमती शंकुतला यादव के नामों की घोषणा की गई है। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए घोषित प्रत्याशी ही खुद को पोस्टर पर सपा समर्थित प्रत्याशी लिख सकते हैं। सपा ने फिलहाल वार्ड 3, 9, 14, 15, 16, 18, 21, 23, 24, 25, 26, 27, 28, 29, 30 और 31 वार्ड के लिए प्रत्याशियों के नामों की घोषणा नहीं की है। इन वार्डों पर फिलहाल नाम फाइनल नहीं हो पाए हैं, जिनकी दूसरी सूची जारी की जाएगी।

