Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

गैस का केंटर ट्रक से टकराया, क्लीनर की मौत

जनवाणी संवाददाता |

चांदीनगर: थाना क्षेत्र के गांव फुलेरा के निकट रविवार को सुबह ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर गैस सिलेंडरों से भरा एक ट्रक ओवरटेक करते समय आगे चल रहे ट्रक से टकरा गया। जिससे क्लीनर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना केंटर चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची को क्लीनर के शव को कें टर से बाहर निकालकर पंचनाम भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

21 3

बिहार निवासी अमर गैस का टेंकर चलाता है। उसके साथ बिहार का ही रहने वाला चंदन पुत्र शिवसुंदरम क्लीनर के रूप में तैनात था। बताया गया है कि रविवार को सुबह अमर गैस सिलेंड़रों से भरा केंटर लेकर एक्सप्रेसवे से जा रहा था। इस दौरान थाना चांदीनगर क्षेत्र में गांव फुलेरा के निकट आगे चल रहे ट्रक को ओवरटेक करने का प्रयास करते समय गैस का केंटर की क्लीनर साइड़ ट्रक से जा टकराई।

जिससे क्लीनर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद केंटर चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और क्लीनर के शव को केंटर से बाहर निकाला। क्लीनर के पास से मिले कागजों के आधार पर मृतक की पहचान बिहार निवासी चंदन के रूप में हुई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। पुलिस चालक का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: पावर प्लांट पर निशाना, ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी, समयसीमा सिर्फ 48 घंटे

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप...
spot_imgspot_img