Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

मज़दूर की मौत पर सवाल: हत्या या फिर हादसा ?

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: मोहकमपुर स्थित फैक्ट्री में श्रमिक की मौत पर सवाल उठ रहे हैं। श्रमिक की हत्या हुई या फिर हादसा। इसी में कहानी उलझी हुई हैं। पुलिस की कहानी पर यकीन करें तो जब हादसा हुआ तो घटना पर पुलिस पर्देदारी क्यों कर रही थी? दो घंटे तक लोगों को भीतर एंट्री नहीं दी। यहीं से संदेह प्रबल हो गया।

जब आॅपरेटर की मौत हृदय गति रुकने से हुई तो फिर पत्रकारों को भी एंट्री क्यों नहीं दी गई? पुलिस व फैक्ट्री मालिक आपस में घालमेल में ही क्यों लगे रहें? यह बड़ा सवाल है। आॅपरेटर के चेहरे व शरीर पर चोट के निशान थे। जब हृदय घात हुआ तो चेहरे पर चोट कैसे आयी? जख्म पर दवाई क्यों लगाई गई? शरीर के बाकी हिस्से पर भी चोटों के निशान मिले हैं।

परतापुर थाने के मोहकमपुर दिल्ली रोड स्थित चित्रा प्रिंटर्स में कटिंग मशीन पर काम करने वाले आॅपरेटर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी। मौका-ए-वारदात में मिले निशान तो चींख-चींख कर हत्या की गवाही दे रहे हैं। शरीर पर चोटों के निशान और खून से सना चेहरा बता रहा है कि निर्मम पिटाई की गयी है।

हालांकि पुलिस हत्या की थ्योरी को खारिज करने पर तुली है। बिहार के जिला दरभंगा निवासी करीब 50 वर्षीय बताया जा रहे सुरेश साहू पुत्र हरि नारायण 10-12 साल से चित्रा प्रिंटर्स में कटिंग मशीन आॅपरेटर का काम करता था। यहां काम करने वाले अन्य लोगों के साथ ही यह भी चित्रा प्रिंटर्स के मालिकों द्वारा दिए गए कमरे में ही रहता था।

इसके बगल वाले कमरे में रहने वाले ललित व इंद्रजीत ने बताया कि रविवार सुबह इसके कमरे का गेट खुला था। आमतौर पर वह गेट बंद कर सोता था, लेकिन रविवार को खुला था। जब ललित व इंद्रजीत ने अंदर जाकर देखा तो सुरेश साहू की वहां लाश पड़ी थी। यह देखकर वह बुरी तरह घबरा गए।

मालिकों को इसकी सूचना दी। पुलिस को भी सूचना दी गयी। सूचना मिलते ही परतापुर पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिंक टीम को भी बुलाया गया। शव का पंचनामा भरा गया, लेकिन यह सब बंद दरवाजों के पीछे किया गया। किसी को भी अंदर एंट्री नहीं दी। पुलिस मौत का कारण हार्ट अटैक बता रही है, जबकि चेहरे पर लगा खून व चोट के निशान पुलिस की थ्योरी को खारिज कर रहे हैं। शव पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने का इंतजार है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img