Wednesday, May 27, 2026
- Advertisement -

चमरावल में छह मौत के बाद जागा आबकारी, 35 सैंपल लिए

  • देशी शराब के ठेके से लिया जा रहा है तोहफा ब्रांड का सैंपल, मिलावट होने की जताई जा रही आशंका
  • तोहफा बांड का सैंपल लेने के बाद जांच के लिए मेरठ लैब भेजा जाएगा सैंपल, टीम चला रही अभियान
  • आबकारी विभाग ने सभी इंस्पेक्टर को सौंप रखी है जिम्मेदारी, रिपोर्ट आने तक बैन रहेगा तोहफा

जनवाणी संवाददाता |

बागपत: चमरावल गांव में छह मौत होने के बाद आबकारी की नींद खुल गयी है, क्योंकि इससे पहले विभाग के अधिकारी आराम से सो रहे थे, लेकिन जैसे ही गांव में मौत हुई तो विभाग के सभी इंस्पेक्टर ने आबकारी विभाग के ठेकों पर अभियान चलाकर सैंपल लेने शुरू कर दिए है।

देशी शराब के ठेकों से तोहफा ब्रांड के सैंपल लिए जा रहे है, क्योंकि इसके पीने से ही छह ग्रामीणों की मौत होने की आशंका जताई जा रही है। गांव में इसके खाली पव्वे मिले है। इसके बाद आबकारी विभाग ने दो दिन में ठेकों से 35 सैंपल लिए है और इनको जांच के लिए मेरठ लैब भेजा जाएगा। जब तक रिपोर्ट नहीं आ जाती तब तक तोहफा ब्रांड की देशी शराब को बेचने पर बैन रहेगा। यदि इस दौरान किसी ने इस शराब की बिक्री की तो उनके खिलाफ कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।

चमरावल गांव में जहरीली शराब पीने से छह ग्रामीणों की मौत हो गयी थी और पुलिस प्रशासन ने जब ग्रामीणों के घर की तलाशी ली तो वहां तोहफा ब्रांड देशी शराब के खाली पव्वे मिले थे। जिसके बाद आबकारी विभाग हरकत में आ गया था। अब से पहले आबकारी विभाग ने किसी भी शराब का सैंपल लेना भी जरूरी नहीं समझा था और गांव में जब छह मौत हुई तो आबकारी विभाग की नींद खुल गयी और तोहफा ब्रांड का सैंपल लेने के लिए सभी इंस्पेक्टर को जिम्मेदारी सौंप दी गयी। अपने-अपने क्षेत्र के तीनों आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर को सैंपल लेकर कार्रवाई करने के आदेश दिए गए थे।

64 1 e1599927035254
अखिलेश सिंह, जिला आबकारी अधिकारी


‘दो दिन तक जनपद में देशी शराब के ठेकों से तोहफा ब्रांड का सैंपल लेने के लिए अभीयान चलाया था और यहां से 35 के करीब सैंपल लिए गए है और इन सभी को जांच के लिए मेरठ लैब भेजा जाएगा। वहां से जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।’                                   

जांच रिपोर्ट तक बैन रहेगा ‘तोहफा’

देशी तोहफा ब्रांड से छह ग्रामीणों की मौत की आशंका जताई जा रही है, क्योंकि इसमें मिलावट भी हो सकती है, लेकिन मिलावट है या नहीं यह तो ब्रांड की जांच के बाद ही पता चल सकेगा। अभी आबकारी विभाग ने जांच रिपोर्ट आने तक तोहफा ब्रांड की बिक्री पर पूरी तरह से अंकुश लगा दिया है और जनपद में किसी भी ठेके पर तोहफा ब्रांड को नहीं बेचा जाएगा। यदि ब्रांड में मिलावट मिलती है तो संबंधित कंपनी के खिलाफ कार्रवाई भी अमल में लायी जाएगी। इससे ठेका संचालक व कंपनी संचालकों में भी हडकंप मचा हुआ है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: सहारनपुर फर्नीचर मार्केट में भीषण अग्निकांड, चार शोरूम में लगी आग

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: थाना जनकपुरी क्षेत्र स्थित फर्नीचर मार्केट...

Saharanpur News: मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर गौकश घायल, तमंचा व बाइक बरामद

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: थाना मिर्जापुर पुलिस ने बीती देर...

Nitin Gadkari: PM मोदी ने नितिन गडकरी को जन्मदिन पर दी बधाई, कार्यशैली की जमकर तारीफ

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार...

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में आग उगलता मौसम, 45 डिग्री के पार पहुंचेगा तापमान

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के...
spot_imgspot_img