जनवाणी संवाददाता |
बड़ौत: नगर के कोताना रोड स्थित मेडिसिटी हॉस्पिटल में चर्म रोग की ओपीडी का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर जाने-माने त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ अनुज टोकस ने मरीजों का नि:शुल्क परीक्षण किया। इस अवसर पर त्वचा, बाल नाखून, चर्म रोग से संबंधित 115 मरीजों का निशुल्क परीक्षण एवं इलाज किया गया।
स्किन स्पेशलिस्ट डॉ अनुज टोकस ने बताया कि इलाके में त्वचा से संबंधित समस्याएं ज्यादा है।प्रदूषण और दूषित पानी से त्वचा बाल नाखून एवं चर्म रोग की समस्याओं को लेकर लोग परेशान रहते हैं। अच्छे इलाज के लिए लोगों को दिल्ली या नोएडा जैसे बड़े शहरों में जाकर ज्यादा पैसे खर्च कर इलाज कराना पड़ता था।
चिकित्सीय कार्य के दौरान उन्होंने अनुभव किया कि यहां महिलाओं और पुरुषों में त्वचा से संबंधित बीमारियों की भरमार है।लोगों की त्वचा एवं चर्म रोग की समस्याओं को देखते हुए इस चर्म रोग ओपीडी का शुभारंभ किया गया है। हॉस्पिटल में अत्याधुनिक मशीनों और उपकरणों के जरिए लोगों को उच्च स्तरीय चिकित्सीय चर्म एवं कुष्ठ रोग, मस्सा, काला लहसुन, तिल, काले दाग, झाइयां, मुहासे, सफेद दाग आदि का केमिकल पीलिंग द्वारा उपचार उपलब्ध है।
पंचग्राफटिंग ब्लीस्टर ग्राफटिंग जैसे आधुनिक सर्जरी से मुंहासे का उपचार। बाल झड़ने एवं गंजेपन के स्थाई इलाज के लिए हेयर ट्रांसप्लांटेशन, बाल नाखून तथा त्वचा रोग के लिए वुड्स लैंप डर्मास्कोप स्कीम एनालाइजर्स आदि द्वारा इलाज है। मुंहासे एवं चेचक के दाग जले कटे स्थान पर स्ट्रेच मार्क्स से स्थाई उपचार के के लिए अत्याधुनिक मशीनों एवं उपकरणों की व्यवस्था है। चर्म रोग ओपीडी के शुभारंभ के अवसर पर सैकड़ों मरीजों का निशुल्क परीक्षण एवं इलाज किया गया।