Sunday, June 21, 2026
- Advertisement -

अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के पंकज बने पश्चिमी अध्यक्ष

  • नगर के एक पेलेस में युवा प्रकोष्ठ की बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी का किया गया विस्तार

जनवाणी संवाददाता |

बागपत: नगर के एक पेलेस में शनिवार को अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा युवा प्रकोष्ठ की एक बैठक आयोजित की गई। वहां प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार किया गया और जिलाध्यक्ष पंकज शर्मा को पश्चिमी प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपते हुए समाज को मजबूत करने व कुरीतियों को दूर करने का आह्वान किया।

अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा युवा प्रकोष्ठ की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष चिन्मय भारद्वाज ने प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए जिलाध्यक्ष पंकज शर्मा को प्रदेश अध्यक्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश नियुक्त किया। राजीव भारद्वाज को प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष व आचार्य उमेश कौशिक को प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया गया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष चिन्मय भारद्वाज ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि जब तक ब्राह्मण समाज एकजुट होकर अपनी एकता प्रदर्शित नहीं करेगा तब तक ब्राह्मणों का शोषण होता रहेगा। अब समय आ गया है कि ब्राह्मणों को अपनी एकता के बल पर अपनी ताकत का एहसास कराना ही होगा। कहा की जिला पंचायत चुनाव में किसी भी पार्टी ने ब्राह्मणों को प्रतिनिधित्व नहीं दिया है, जो बड़े ही खेद का विषय है।

नवनियुक्त पश्चिमी प्रदेश अध्यक्ष पंकज शर्मा ने कहा कि मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसको जिम्मेदारी के साथ पूरा किया जाएगा। पंकज शर्मा ने राजीव भारद्वाज को कार्यवाहक जिलाध्यक्ष नियुक्त किया और सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुरेश चंद शर्मा व संचालन आचार्य प्रवीण पुलत्स्य व उमेश कौशिक ने किया।

इस अवसर पर राजपाल शर्मा, डॉ नीरज कौशिक, नगर अध्यक्ष रजनीश शर्मा राधेश्याम शर्मा, अमित शर्मा, शिवओम शर्मा, रवि दत्त शर्मा, राजकुमार शर्मा, राहुल शर्मा, अजय राज शर्मा, दीपक शर्मा हरिमोहन शर्मा, शिव मोहन शर्मा, शिवम दिक्षित, बबलू शर्मा, पंकज शर्मा, पवन शर्मा, अमित शर्मा, रविंद्र शर्मा गोलू पंडित आदि उपस्थित थे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

CBSE Result 2026: CBSE छात्रों के लिए बड़ी राहत, पुनर्मूल्यांकन पूरा, जल्द आएंगे बाकी परिणाम

जनवाणी ब्युरो | नई दिल्ली: नीट यूजी पुनर्परीक्षा के बीच...

World Yoga Day: अक्षय कुमार से शिल्पा शेट्टी तक, योग दिवस पर सितारों में दिखा फिटनेस का जुनून

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: नरोत्तमगढ़ के पास सड़क किनारे मिला युवक का शव, हादसे की आशंका

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: थाना बिहारीगढ़ क्षेत्र में ग्राम नरोत्तमगढ़...
spot_imgspot_img