- प्लास्टिक के प्रयोग से होने वाले प्रदूषण से बचाव के टिप्स दिए -छात्राओं ने इकोब्रिक के माध्यम से प्लास्टिक प्रदूषण का समाधान किया
जनवाणी संवाददाता |
नजीबाबाद: निर्मला गोकुल सिंह यादव सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज में भूमि सुपोषण एवं संरक्षण अभियान के तहत प्लास्टिक से होने वाले प्रदूषण से बचाव के उपाय सुझाये और छात्राओं ने इक्कोब्रिक के माध्यम से प्लास्टिक प्रदूषण का समाधान भी किया।
निर्मला-गोकुल सिंह यादव सरस्वती विद्या मन्दिर इंटर कालेज में भूमि सुपोषण एवं संरक्षण अभियान के तहत मृदा प्रदूषण से बचाव व उपाय के सम्बन्ध में कार्यक्रम हुआ। प्रधानाचार्य बृजपाल सिंह के निर्देशन में इक्कोब्रिक के माध्यम से प्लास्टिक प्रदूषण का समाधान करने के लिए अभियान चलाया।
विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने प्लास्टिक की बोतल में आसपास पड़े कूड़े-कचरे में प्लास्टिक रैपर व पॉलिथीन को साफ किया और ऊपर से ढक्कन बंद कर दिया। प्रधानाचार्य ने बताया कि इस प्रकार से पर्यावरण भूमि दोनों को सुरक्षित रखा जा सकता है। इन बोतलों से स्टूल, गमला, मेज व अन्य उपयोगी वस्तुएं बनाए जा सकते हैं। प्रियांशी, हिमानी, पल्लवी, प्रेरणा, कार्तिक, अर्धराज आदि ने इसका प्रयोग भी किया इस मौके पर विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

