Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

डेंगू से निपटने को घर-घर पहुंची नगर आयुक्त नूपुर वर्मा

जनवाणी ब्यूरो |

रुड़की: मेयर गौरव गोयल ने सिविल अस्पताल में डेंगू जागरूकता अभियान के अंतर्गत अस्पताल का निरीक्षण किया तथा हरिद्वार जिलाधिकारी के निर्देशानुसार डेंगू का लारवा ढूंढने एवं डेंगू से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया।

मेयर गौरव गोयल ने कहा कि डेंगू से बचाव का एकमात्र उपाय यह है कि अपने आवास एवं घरों के आसपास सफाई व्यवस्था का उचित ध्यान रखें।

घरों के आसपास कहीं भी पानी को एकत्र ना होने दें, जिससे डेंगू के लारवा के पनपने की संभावना उत्पन्न होती है, वहीं दूसरी ओर नगर आयुक्त नूपुर वर्मा द्वारा भी डेंगू जागरूकता अभियान के तहत मोहल्लों में जाकर नागरिकों को डेंगू जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के उपाय बताए गए एवं पत्रकों के माध्यम से उन्हें जागरूक किया गया।

नगर आयुक्त नूपुर वर्मा ने कहा कि डेंगू के साथ-साथ कोरोना महामारी के प्रति भी लोगों में जागरूकता अभियान लगातार चलाया जा रहा है। सैनिटाइजर अन्य कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव का कार्य भी प्रतिदिन किया जा रहा है। इस अवसर पर पार्षद धीरज पाल आदि भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img