Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

सलीम ने प्रेमिका काजल को मारकर गन्ने के खेत में छिपाया था शव

  • आरोपी सलीम ने काजल की हत्या की बात कबूली
  • 15 दिन बाद प्रेमिका का शव प्रेमी की निशानदेही पर हुआ बरामद

जनवाणी संवाददाता |

हल्दौर: नगर के मौहल्ला राजीव नगर से करीब 15 दिन पूर्व दावत खाने के लिए घर से पड़ोस में गई युवती का क्षत विशक्त शव पुलिस ने युवती के कथित प्रेमी की निशानदेही पर हल्दौर-गढ़ी मार्ग पर स्थित एक गन्ने के खेत से बरामद कर लिया। युवती का शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया।

पुलिस ने मृतका के शव को फोरेंसिक जांच के लिए भिजवाया। मामला अलग-अलग समुदाय होने के चलते नगर में तनाव व्याप्त हो गया। मौके पर कई थानों की फोर्स सहित एसडीएम नजीबाबाद, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट परमानंद झा, सीओ सदर, सीओ चांदपुर भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए ।

नगर के राजीव नगर निवासी काजल पुत्री सुरेंद्र गत 31 अगस्त को पड़ोस में आयोजित एक समारोह में दावत खाने गई थी। इसके बाद वो बाद घर नही लौटी थी।

03 9

परिजनों ने मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी। इसमे एक गैर समुदाय के एक युवक पर युवती को ले जाने का आरोप लगाया था।

सर्विलांस के आधार पर पुलिस ने सलीम पुत्र बुंदू को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की और युवक की निशानदेही पर हल्दौर-गढ़ी मार्ग पर स्थित ललित के खेत से युवती का क्षत विक्षत शव बरामद किया।

युवती के गले पर उस्तरे से काटे जाने के निशान मिले है। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के चलते नगर में तनाव व्याप्त हो गए जिसके चलते नृरपुर,चांदपुर बिजनौर मंडावर पुलिस के अलावा सीओ चांदपुर राकेश श्रीवास्तव, सीओ कुलदीप गुप्ता, एसडीएम नजीबाबाद बृजेश कुमार सिंह, तहसीलदार धर्मेंद्र सिंह, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट परमानंद झा भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।

हल्दौर प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह के अनुसार आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया गया है। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। मृतका के शव को सील कर फोरेंसिक जांच के लिए भिजवा दिया गया है।

मौके पर डाग स्कावयड सहित फोरेंसिक विभाग की टीम पहुच गयी है। पुलिस ने आरोपी युवक की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त उस्तरा भी बरामद कर लिया है। मृतका के प्रेमी ने अपना अपराध कबूल कर लिया है।

उधर, मृतका के परिजनों का कहना है कि घटना में अन्य लोग भी शामिल है। युवती के परिजनों ने घटना के खुलासे की मांग की है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img