Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

खंडहरों में चल रही अवैध असलाह की फैक्ट्री पकड़ी, दो आरोपी गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता |

शाहपुर: स्थानीय पुलिस ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान सतर्कता दिखाई और शाहपुर बसी नहर की पुलिया के पास डाक बंगले के खंडहरों में चल रही अवैध असलहा फैक्ट्री को पकड़ते हुए हथियार बनाने के विभिन्न उपकरण बरामद किए तथा दो आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया।

शाहपुर पुलिस द्वारा बसी नहर की पुलिया के पास सिंचाई विभाग के पुराने डाक बंगले के खंडहरों में मुखबिर की सूचना पर छापा मारा जहां अवैध तमंचा बनाने की फैक्ट्री को चलते हुए पाया तथा मौके से दो आरोपी अब्दुल जब्बार पुत्र वहीद निवासी ग्राम जोला थाना बुढ़ाना तथा नन्हा पुत्र दीशू निवासी ग्राम जोला थाना बुढ़ाना को मौके से गिरफ्तार किया तथा दोनों आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध असलहा व असलहा बनाने के उपकरण बरामद किए पुलिस ने मौके से दस तमंचे 315 बोर, छह तमंचे 12 बोर, दो मस्कट 12 बोर, दो मस्कट 315 बोर, दो बंदूक 12 बोर, नौ जिंदा कारतूस आठ अधबने हथियार और शस्त्र बनाने के उपकरण हथौड़ी, शिकंजा, ड्रिल मशीन, वफिंग मोटर, नाल, कटर, रोड स्प्रिंग, पलास, आरी आदि बरामद किए पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपियों का पहले से ही आपराधिक इतिहास रहा है, अब्दुल जब्बार पुत्र वहीद पर थाना बुढ़ाना में एक तथा थाना शाहपुर में दो मुकदमे दर्ज है तथा नन्हा पुत्र दीशू पर थाना बुढ़ाना में दो तथा थाना शाहपुर में दो मुकदमे दर्ज है

एसपी ग्रामीण ने शाहपुर पुलिस की प्रशंसा करते हुए कहा कि पंचायत चुनाव के दौरान शाहपुर पुलिस द्वारा विशेष सतर्कता रखी जा रही है

क्षेत्राधिकारी विनय गौतम व थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि शाहपुर चौकी प्रभारी जयवीर सिंह हरसोली चौकी प्रभारी अजय बालियान, उप निरीक्षक वीरेंद्र सिंह कांस्टेबल नितिन, नरेंद्र पवार, अमित कुमार, पुष्पेंद्र शर्मा द्वारा सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया गया दोनों आरोपी अब्दुल जब्बार व नन्हा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में अवैध हथियारों की सप्लाई के हेतु अवैध तमंचा फैक्ट्री संचालित कर रहे थे, इनका पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है तथा आरोपियों के अन्य आपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img