Sunday, March 29, 2026
- Advertisement -

चुनाव चिन्ह पाने के लिए तहसील में उमड़ी भीड़

  • कोतवाल को व्यवस्था बनाने के लिए करनी पड़ी मशक्कत

जनवाणी संवाददाता |

नजीबाबाद: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अन्तर्गत तहसील के डवाकरा हाल मे निर्वाचन अधिकारियों द्वारा प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किये गये।

रविवार को दोपहर से नजीबाबाद तहसील के डवाकरा हाल मे चुनाव चिन्ह के लिए लंबी लाइन लगी रही। भीड़ को नियंत्रण करने के लिए कोतवाल को काफी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं चुनाव के लिए किसी को कलम दवात तो किसी को अनार ,किसी को घुड़सवार, तो किसी को आरी,तो किसी को खजूर का पेड़ आदि चुनाव चिन्ह मिले।

चुनाव चिन्ह मिलते ही उम्मीदवार अपने लिए वोट मांगने की तैयारी व चुनाव की रणनीति में जुट गए हैं।
वहीं चुनाव चिन्ह लेने आए लोग मास्क का प्रयोग करते हुए नहीं दिखे और सोशल डिस्टेंस भी नहीं दिखा। ब्लॉक नजीबाबाद में 131 ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान , जबकि ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 1689 पदों पर,क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 176 पदों पर चुनाव होना है। चुनाव चिन्ह के लिए सभी दावेदार लाइन में लगे नजर आए। सहायक निर्वाचन अधिकारी कैलाश चंद्र जोशी ने बताया कि सभी उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Kerala Elections: पीएम मोदी ने केरल में किया शंखनाद, पलक्कड़ रैली के बाद त्रिशूर रोड शो की तैयारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, रविवार...

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...
spot_imgspot_img