Monday, June 1, 2026
- Advertisement -

अनियंत्रित ट्रक ने युवती को कुचला, मौत

  • दो घायल, हादसा करने के बाद ट्रक समेत चालक फरार, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा
  • मुजफ्फरनगर शादी समारोह से बाइक द्वारा घर लौट रहा था परिवार

जनवाणी संवाददाता |

मवाना: मुजफ्फरनगर के गांव तेजगढ़ी से अपने गांव सौदत्त बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे परिवार के तीन सदस्यों को ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक पर बैठी युवती के सिर पर पहिया चढ़ने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि भाई और भाभी गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसा होने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। जबकि अन्य घायलों को प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस सीसीटीवी कैमरे में कैद ट्रक की फुटेज खंगालने में जुटी हुई।

05 15

परीक्षितगढ़ के गांव सौदत्त निवासी शाहरुख अपनी बहन निशा और भाभी गुलबहार मुजफ्फरनगर जिला के गांव तेजगढ़ी रिश्तेदार से शादी समारोह में शामिल होने के बाद बाइक पर सवार होकर रविवार शाम घर लौट रहा था। इस दौरान मवाना के सुभाष चौक के समीप बीयर शॉप के सामने विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने बाइक को चपेट में लेकर जोरदार टक्कर मार दी।

बाइक सवारों को टक्कर मारने के बाद बाइक पर बैठी युवती निशा सड़क पर गिर पड़ीं। जिसके बाद ट्रक चालक ने युवती के सिर पर पहिया चढ़ा दिया और मौत की नींद सुला दिया। जबकि बाइक चला रहे शाहरुख और उसकी भाभी गुलबहार गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे में युवती की मौत होने पर परिवार के सदस्यों में कोहराम मच गया। इसी बीच थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह राठौर मयफोर्स के मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। जबकि हादसे में घायलों को प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है।

हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक का पीछा करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ट्रक के नंबर की शिनाख्त करने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद फुटेज खंगालने का प्रयास कर रही है।

समाचार भेजे जाने तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। इस संबंध में थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। तहरीर आने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

CBSE रिजल्ट विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से की बातचीत, सरकार पर उठाए सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता...

Ahilyabai Holkar: लोकमाता अहिल्याबाई होलकर को पीएम मोदी ने दीं श्रद्धांजलि, कहा– देश हमेशा रहेगा ऋणी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार...

PM Modi: राज्यसभा चुनाव से पहले बीजेपी की बड़ी बैठक, उम्मीदवारों के नामों पर आज लगेगी मुहर?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली में रविवार को प्रधानमंत्री...

CUET UG 2026: तकनीकी खराबी के बाद NTA ने लिया फैसला, प्रभावित छात्रों को मिलेगा दूसरा मौका

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने...
spot_imgspot_img