Sunday, May 31, 2026
- Advertisement -

छात्रों के हितों का ध्यान रखते हुए लिया अहम फैसला

  • एक जून के बाद होगी 12वीं की परीक्षा की घोषणा
  • कोरोना के चलते केंद्र सरकार ने लिया फैसला

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानि सीबीएसई 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक के दौरान छात्रों के हित को ध्यान में रखते हुए अहम फैसला लिया गया है। सीबीएसई 10वीं की परीक्षाओं को रद करने के साथ 12वीं की परीक्षाओं को जून तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।

बता दें कि बोर्ड परीक्षाओं को लेकर बुधवार को शिक्षा मंत्रालय व सीबीएसई अधिकारियों की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें यह फैसला लिया गया है कि देश में कोरोना महामारी से उत्पन्न मौजूदा परिस्थितियों के मद्देनजर 10वीं की परीक्षाओं को रद किया जाता है और 12वीं को स्थगित। सूत्रों के अनुसार अब 12वीं की परीक्षाएं 15 जून के बाद ही आयोजित की जाएगी।

एक जून के बाद परीक्षा का कार्यक्रम बोर्ड की ओर से जारी कर दिया जाएगा। हालांकि बोर्ड की ओर से स्पष्ट कर दिया गया कि 12वीं परीक्षा कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा बस तिथियों को आगे बढ़ा दिया जाएगा। बोर्ड परीक्षाएं चार मई से शुरु होकर 10 जून तक चलनी थी।

वहीं 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट 15 जुलाई तक घोषित करने का ऐलान बोर्ड की ओर से किया गया था। सीबीएसई की ओर से जारी डेटशीट के मुताबिक 10वीं कक्षा में पहला पेपर छह मई को अंग्रेजी का होना था।

10 मई को हिंदी, 11 मई को उर्दू, 15 को विज्ञान, 20 को होमसाइंस, 21 मई को गणित और 21 मई को सामाजिक विज्ञान की परीक्षा थी। अब 10वीं के छात्रों को आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर प्रमोट किया जाएगा। अगर कोई छात्र मूल्यांकन से संतुष्ट नहीं होगा तो कोरोना के हालात सामान्य होने पर वह परीक्षा दे सकता है।

इनका है कहना                                                                             

11 17
सहोदय सचिव राहुल केसरवानी का कहना है कि बोर्ड का यह निर्णय कोरोना की विस्फोटक परिस्थिति को देखते हुए लिया गया है। इसमें राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को इस वर्ष लागू करने की कोई बात नहीं की गई है। वहीं 12वीं की परीक्षा पर बात करते हुए वह कहते है कि एक जून के बाद इस पर निर्णय होगा। कोरोना स्थिति उस समय नार्मल रही हो परीक्षाएं होगी वरना सीबीएसई अपना निर्णय स्थिति के अनुसार लेगा।

12 14 e1618456849962
गॉडविन स्कूल के प्रधानाचार्य विनम्र शर्मा का कहना है कि संभावना है कि इस सत्र में कक्षा 10वीं का परिणाम अकादमिक सत्र 2015-16 के आधार पर तैयार किया जा सकता है। जिसमें पूरे सत्र के दौरान दी गई परीक्षाओं में प्राप्त अंक, असाइनमेंट, आॅनलाइन कक्षा में छात्रों की उपस्थिति आदि को शामिल किया जा सकता है।

13 13 e1618456911435
कालका स्कूल के प्रधानाचार्य डा. कमलेंद्र का कहना है कि 10वीं बोर्ड परीक्षा रद करना सरकार का अच्छा प्रयास है। क्योंकि छात्र हित पहले होना चाहिए। मगर इससे छात्र-छात्राओं में प्रतिस्पर्धा की भावना खत्म हो गई है। छात्र-छात्राएं अब परीक्षा की तरह पढ़ाई नहीं करेंगे।

ये बोले-छात्र                                                                                       

14 17 e1618456999879
केएल स्कूल के छात्र मनन का कहना है कि चार मई से परीक्षा शुरु हो रही थी। इसलिए परीक्षा की सभी तैयारी लगभग पूरी हो चुकी थी। लास्ट मूवमेंट पर परीक्षा रद होने से दुख हो रहा है। क्योंकि लगन के साथ मैंने 10वीं परीक्षा की तैयारी की थी।

15 15 e1618457075317
केएल के छात्र यश का कहना है कि कोरोना की विस्फोटक स्थिति को देखते हुए सरकार का यह निर्णय सराहनीय है, लेकिन अब नंबरों का डर सता रहा है कि किस आधार पर हमें नंबर दिए जाएंगे। यह सोचकर चिंता बनी हुई है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Meerut News: मेरठ में संदिग्ध हालत में युवक की मौत, टॉयलेट में मिला शव

जनवाी ब्यूरो | मेरठ: थाना टीपी नगर क्षेत्र में मालियाना...

Delhi News: स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई, आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, नौ गिरफ्तार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल...

Bihar News: सरकारी आवास विवाद, राबड़ी देवी ने नोटिस को ठुकराया, दिया तीखा बयान

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और...

UP News: ईद पर मिलने बुलाया, फिर चाकू से हमला, 17 वर्षीय छात्र की मौत से सनसनी

जनवाणी ब्यूरो | गाजियाबाद: पुलिस ने बताया कि गाजियाबाद की...
spot_imgspot_img