जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: विवि से संबंधित कॉलेजों में संचालित बीएड द्विवर्षीय पाठ्यक्रम सत्र 2019-21 द्वितीय वर्ष की मुख्य परीक्षा के लिए फार्म जमा करने की तिथि विवि प्रशासन द्वारा निर्धारित कर दी गई है।
विवि प्रशासन द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, नोएडा के अभ्यर्थी 16 अप्रैल को, गाजियाबाद के 17 अप्रैल को, हापुड एवं बुलंदशहर के 19 अप्रैल को, शामली एवं मुजफ्फनगर के 20 अप्रैल को एवं बागपत के 22 अप्रैल को, मेरठ के 23 एवं 24 तथा सहारनपुर के अभ्यर्थी 27 अप्रैल को परीक्षा फार्म प्राप्त कर सकते हैं।
बता दें कि बीएड द्विवर्षीय पाठ्यक्रम सत्र 2019-21 द्वितीय वर्ष की मुख्य परीक्षा के लिए एमजेपी रुहेलखंड बरेली द्वारा संपन्न करायी गई काउंसिलिंग एवं एमजेपी विश्वविद्यलाय बरेली द्वारा उपलब्ध कराए गए डाटा के अनुसार विवि प्रशासन ने जिलों को निर्धारित कर दिया है।
ऐसे में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के अंतर्गत प्रवेशित छात्र-छात्राओं के परीक्षा फार्म एवं विश्वविद्यालय से संबंद्ध अल्पसंख्यक संस्थानों विश्वविद्यालय पोर्टल पर रजिस्टर्ड अल्पसंख्यक कोटे के अंतर्गत संस्थानो ंको प्राप्त सीटों के 50 प्रतिशत में से विश्वविद्यालय में प्राप्त करायी गई प्रवेशित छात्र-छात्राओं की सूची के अनुसार विश्वविद्यालय के बीएड परीक्षा अनुभाग कमर संख्या 210 में जमा कराया जाना है।

