- ग्रामीण स्तर का बॉलीबाल टूर्नामेंट आयोजित हुआ
जनवाणी संवाददाता |
नांगलसोती: ग्रामीण स्तरीय वॉलीबाल के टूर्नामेंट में मुस्सेपुर की टीम ने किरतपुर की टीम को हरा कर टूर्नामेंट अपने नाम कर लिया। जिसके बाद सभी विजेताओं को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया।
नांगल सोती क्षेत्र के गांव शहजादपुर में ग्रामीण स्तरीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र की कई टीमों ने भाग लिया।
कई मुकाबलों के बाद फाइनल मुकाबला मुस्सेपुर और किरतपुर की टीमों के बीच खेला गया। इस फाइनल मुकाबले में कड़े संघर्ष के बाद मुस्सेपुर की टीम ने किरतपुर की टीम को हराकर फाइनल पर अपना कब्जा कर लिया। जिसके बाद विजेता टीम को नगद और ट्राफी देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर मोहित कुमार, विशाल कुमार, अजय कुमार, सत्यपाल सिंह, अभय कुमार, दीपांशु, कुँवरजीत सिंह, छोटू सिंह आदि मौजूद थे।

