Thursday, April 23, 2026
- Advertisement -

भाजपा पार्षद मिंटू की मौत, हत्या की आशंका

  • पुलिस बता रही आत्महत्या, विधायक ने डीजीपी से की बात
  • पावली खास के जंगल में खड़ी क्रेटा गाड़ी में मिला गोली लगा शव

जनवाणी संवाददाता |

कंकरखेड़ा: कंकरखेड़ा वार्ड-40 के भाजपा पार्षद का शव गुरुवार सुबह उसकी कार में मिलने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पार्षद के गोली लगने पर दाहिनी साइड का चेहरा क्षत-विक्षत हो गया और शव ड्राइविंग सीट पर मिला। घटना के बाद भी गाड़ी लॉक थी और स्टार्ट में मिली थी।

लोगों का मानना है कि यह षड्यंत्र के तहत हत्या है। पुलिस पार्षद के मामले को प्रथम दृष्टया में आत्महत्या मानकर चल रही है। फॉरेंसिक एक्सपर्ट मामले की बारीकी से जांच कर रहे हैं। पुलिस ने गुरुवार सुबह सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोपहर बाद पार्षद के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

कंकरखेड़ा में वार्ड-40 के पार्षद मिंटू उर्फ मनीष चौधरी का शव गुरुवार सुबह पावली खास वेंकटेश्वरा इंस्टीट्यूट के निकट क्रेटा गाड़ी में मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पार्षद मनीष चौधरी का शव ड्राइविंग सीट पर पड़ा था और सिर स्टेरिंग की तरफ झुका था। गाड़ी भी स्टार्ट पाई गई थी। संदिग्ध परिस्थितियों में गाड़ी खड़ी होने की सूचना 6:45 पर किसी ने पुलिस को दी।

सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर तपेश्वर सागर हाइवे चौकी इंचार्ज आशीष रस्तोगी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक जांच एक्सपर्ट को मौके पर बुलाया गया और बारीकी से जांच कराई गई। इंस्पेक्टर तपेश्वर सागर का कहना है कि जिस गाड़ी में पार्षद मनीष का शव मिला है। उसकी सीट के बाएं साइड में शराब की बोतल रखी मिली और गिलास भी था। उसकी एक रिकॉर्डिंग इंस्पेक्टर को मिली है।

जिसमें पार्षद मनीष अपने किसी रिश्तेदार से बातचीत करते हुए कह रहा है कि मैं अब किसी को मुंह दिखाने के लायक नहीं रहा। कोई मुझे स्वीकार नहीं करने का, मेरे बच्चों का ख्याल रखना। यह आॅडियो करीब एक मिनट की है। जिसके आधार पर पुलिस मामले को आत्महत्या मानकर चल रही है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोपहर बाद शव का पोस्टमार्टम होने के बाद अंतिम संस्कार कराया गया। इस घटना के बाद पार्षद के परिवार में कोहराम मच गया। परिचित लोग पार्षद के घर पर पहुंचे और मामले की जानकारी लेते रहे। कोई भी व्यक्ति मनीष द्वारा आत्महत्या करने की बात को स्वीकार कर नहीं पा रहा था। लोगों का यही मानना है कि हत्या षड्यंत्र के तहत की गई है।

बुधवार दोपहर तीन बजे घर से निकला था पार्षद

जानकारी में पता चला के पार्षद मिंटू अपने घर से बुधवार दोपहर तीन बजे निकला था। जो रात तक घर वापस नहीं पहुंचे थे। गुरुवार सुबह दारोगा आशीष रस्तोगी का फोन पार्षद के घर पर गया और घटना के बारे में जानकारी दी गई। तब हड़कंप मच गया और आनन-फानन में परिजन मौके पर पहुंचे। इस घटना को सुनने के बाद हर कोई दंग रह गया।

भाजपा पार्षद मनीष की हत्या की गई

भाजपा वार्ड-40 के पार्षद मनीष की हत्या की गई है। यह बात पार्षद के सभी परिचितों का कहना था। उसके द्वारा आत्महत्या किए जाने की बात क्षेत्र में कोई भी स्वीकार नहीं कर पा रहा। लोग अलग-अलग मुद्दों पर अपनी राय दे रहे हैं। कुछ का मानना है के पार्षद की हत्या एक षड्यंत्र के तहत की गई है। भाजपा के व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा का कहना है कि पार्षद मिंटू की हत्या की गई है और उसकी जांच की जानी चाहिये और दोषी लोगों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाए।

कैंट विधायक ने डीजीपी को घटना से कराया अवगत

भाजपा कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल ने इस संबंध में फोन पर डीजीपी से बात की और घटना के बारे में जानकारी दी। पार्षद मनीष के बाएं साइड में गोली लगी बताई जा रही है। जो दाएं चेहरे को क्षति करते हुए पार निकल गई। जो दाहिने हाथ से सम्भव नहीं है।

जबकि पुलिस का कहना है कि गोली दाहिनी साइड में ही लगी थी। संभावना यह जताई जा रही है कि रात इनके साथ गाड़ी में कोई ड्राइवर सीट की बराबर में बैठा था। जो घटना को अंजाम देकर और तमंचा पार्षद के हाथ में देकर मौके से फरार हो गया। पार्षद की एक महिला मित्र भी बताई जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि उस महिला मित्र का भी यह षड्यंत्र हो सकता है। गुरुवार देर रात उन्होंने आॅडियो में यह बात भी कही है कि वह मुझे बर्बाद कर देगी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Delhi News: सनसनीखेज मामला, IRS अधिकारी की बेटी की घर में हत्या, घरेलू सहायक पर शक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दक्षिणी दिल्ली के अमर कॉलोनी...

खरगे के बयान पर सियासी संग्राम, भाजपा ने चुनाव आयोग का खटखटाया दरवाजा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का...

Saharanpur News: पुलिस ने मुठभेड़ में चोरी का आरोपी पकड़ा, पैर में लगी गोली

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: थाना तीतरों पुलिस ने मुठभेड़ के...
spot_imgspot_img