Thursday, April 23, 2026
- Advertisement -

किराये के पैसों को लेकर सांप्रदायिक बवाल, जमकर हुआ पथराव

  • किराये के पैसों को लेकर मकान मालिक व किरायेदार में हुई मारपीट

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: थाना लालकुर्ती क्षेत्र के हंडिया मोहल्ले में गुरुवार की रात को मकान के किराये को लेकर संप्रदायिक बवाल हो गया। जिसके चलते मकान मालिक व किरायेदार में जमकर मारपीट हुई और पथराव हुआ। जिसमें चार लोग घायल हो गए।

संप्रदायिक बवाल की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह मामला शांत कराते हुए घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद दोनों पक्षों की ओर से थाने में तहरीर दी गई है। हंडिया मोहल्ले की रहने वाली शांति देवी ने बताया कि पिछले पांच साल से उनके मकान में संप्रदाय विशेष का बल्लू परिवार के साथ किराये पर रहता है।

बल्लू बेगमपुल पर फलों का ठेला लगाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। शांति देवी का कहना था कि पिछले लॉकडाउन में बल्लू ने किराया रोक लिया था और अब भी वह समय पर किराया नहीं दे रहा था। जिसके चलते गुरुवार रात में वह बल्लू के पास किराया मांगने गई तो वह अभद्र व्यवहार करने लगा। जिसके चलते शांति देवी के बच्चों व बल्लू के बीच कहासुनी हो गई।

कहासुनी के चलते उनके बीच मारपीट शुरू गई। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए और संप्रदायिक माहौल बन गया और एक-दूसरे पर पथराव कर दिया। पथराव में बल्लू व उसकी पत्नी समेत चार लोग घायल हो गए। संप्रदायिक विवाद होने की सूचना पर लालकुर्ती पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह मामला शांत कराते हुए घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है।

आरती करने पर घर में घुसकर मारपीट, हंगामा

कोतवाली के शाहपीर गेट खटीकान इलाके में नवरात्र में माता की आरती करने पर एक वाल्मीकि परिवार के घर में घुसकर दर्जन भर से ज्यादा लोगों ने हमला कर दिया। परिजनों से जमकर मारपीट की गयी। इस घटना को लेकर हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। बाद में कोतवाली थाना पर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दे दी गयी। शाहपीर गेट खटीकान में राजेश वाल्मीकि पुत्र पूरन चंद का परिवार रहता है।

घटना बुधवार शाम का है। नवरात्र सप्ताह की वजह से राजेश के परिवार ने माता की आरती व भजन बजाए हुए थे। कुछ देर बार वह अपने पुत्र के साथ समीप स्थित ब्रिजेश जनरल स्टोर से सामान लेने के लिए घर से निकला। रास्ते में अली कन्फेक्शनरी पर रहीस पुत्र जहीर खड़ा था। उसने आरती बजाने को लेकर भला बुरा कहना शुरू कर दिया।

15 16

विरोध करने पर वह वहां से तब तो चला गया। राजेश का आरोप है कि कुछ देर बार रहीस करीब दो दर्जन लोगों को लेकर उसके मकान में आ धमका। आरती बजाने पर परिजनों से मारपीट व गाली-गलौज की जाति सूचक शब्द कहें। बाद में हमलावर वहां से भाग गए।

पीड़ित पर डायल 112 कंट्रोल रूम पर सूचना दी। पीड़ित ने इसकी जानकारी हिन्दू जागरण मंच के महानगर अध्यक्ष सचिन सिरोही को दी तो वह कई कार्यकर्ताओं के साथ पीड़ित से मिलने पहुंचे। गुरुवार को सचिन सिरोही व पीड़ित परिवार थाना कोतवाली पहुंचा और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई को तहरीर दी है।

सदर के व्यापारी को कैलाशपुरी में पीटा

सदर के मंडी चौक निवासी किराना व्यापारी विकास कंसल को कैलाशपुरी निवासी व्यापारी पिता पुत्र ने जमकर पीटा। इस मामले में बजाय आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के नौचंदी पुलिस ने समझौता करा दिया। बताया गया है कि विकास कंसल की सदर स्थित दुकान से कैलाशपुरी निवासी किराना कारोबारी नरेन्द्र पुत्र प्रेम बाबू उधार सामान लाता है। उस पर करीब 80 हजार का उधार चढ़ गया था।

बुधवार की रात को विकास कंसल तकादा करने के लिए कैलाशपुरी में नरेन्द्र की दुकान पर पहुंचा। तो बजाय रकम देने के उससे नरेन्द्र के पिता ने उन्हें चांटा मार दिया। बाद में नरेन्द्र व उसके पिता ने विकास कंसल को बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। इसका वीडियो वायरल हो गया। मौके पर पुलिस भी पहुंच गयी। पुलिस ने दोनों के बीच समझौता करा दिया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Delhi News: सनसनीखेज मामला, IRS अधिकारी की बेटी की घर में हत्या, घरेलू सहायक पर शक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दक्षिणी दिल्ली के अमर कॉलोनी...

खरगे के बयान पर सियासी संग्राम, भाजपा ने चुनाव आयोग का खटखटाया दरवाजा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का...

Saharanpur News: पुलिस ने मुठभेड़ में चोरी का आरोपी पकड़ा, पैर में लगी गोली

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: थाना तीतरों पुलिस ने मुठभेड़ के...
spot_imgspot_img