- विभिन्न गांवों में जनसंपर्क कर मांगे वोट
जनवाणी संवाददाता |
सरधना: गुरुवार को सपना हुड्डा ने भारी जन समर्थन के बीच जिला पंचायत वार्ड-13 के लिए नामांकन कर दिया। नामांकन के पहले वार्ड के विभिन्न गांव से गणमान्य लोग उनके आवास पर पहुंचे और भारी मतों से जिताने का वादा किया। इसके बाद सपना हुड्डा अपने पति प्रदीप हुड्डा के साथ नामांकन करने निकली। नामांकन के बाद उन्होंने विभिन्न गांवों में जनसंपर्क कर विकास के नाम पर वोट मांगे।
जिला पंचायत वार्ड-13 से सपना हुड्डा पहले भी सदस्य रह चुकी हैं और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष की प्रत्याशी रही हैं। इस बार भी सपना हुड्डा को मजबूत प्रत्याशी के रूप में देखा जा रहा है। क्षेत्र के लोगों की मांग पर ही उन्होंने चुनाव लड़ने की घोषणा की है। गुरुवार सुबह वार्ड के विभिन्न गांव से गणमान्य लोग उनके आवास पर पहुंचे। उन्होंने प्रत्याशी को आशीर्वाद देते हुए भारी मतों से जिताने का वादा किया।
इसके बाद सपना हुड्डा अपने पति प्रदीप हुड्डा के साथ नामांकन करने पहुंची। नामांकन के बाद उन्होंने गढ़ी दबथुवा गांव में जनसंपर्क करते हुए विकास के नाम पर वोट मांगे। कहा कि विकास कराना ही उनका उद्देश्य है। लोगों ने उन्हें जिताने का वादा किया।
शाम को प्रदीप हुड्डा ने नामांकन में हौसला बढ़ाने पहुंचे लोगों का आभार व्यक्त किया। मौके पर नरेंद्र दबथुवा, ओमबीर सिंह पाथौली, शैलेंद्र पाथौली, मंगत रतौली, भाकियू के पूर्व जिलाध्यक्ष गजेंद्र दबथुवा, बबलू जिटौली, विनोद जिटौली, जवाहर सिंह आदि मौजूद रहे।

