Thursday, April 23, 2026
- Advertisement -

लालकुर्ती पैठ को सुबह कराया खाली, फिर सजा बाजार

  • एसीएम व लालकुर्ती थाना इंस्पेक्टर ने पैठ में निकाला था पैदल मार्च

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: कोरोना महामारी को लेकर प्रशासन लगातार सख्ती कर रहा है, लेकिन लोग प्रशासन की गाइडलाइन का उल्लंघन करने से बाज नहीं आ रहे है। यही नहीं बाजारों में भी सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाई जा रही है।

जिसके चलते गुरुवार को एसीएम ने पुलिस के साथ मिलकर लालकुर्ती पैंठ बाजार को साफ कराया और दुकानदारों को बिना मास्क के बैठने पर चालान करने की चेतावनी दी।

यही नहीं दोबारा से पैंठ लगने पर चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर करने की चेतावनी दी। इसके बावजूद शाम होते ही फिर से लालकुर्ती पैंठ पूरी तरह से सज गया। लोगों की यह लापरवाही कोरोना संक्रमण को खुला बढ़ावा दे रही है।

19 8

शहर में कोरोना माहमारी के केस प्रतिदिन बढ़ते जा रहे है। ऐसे में प्रशासन ने जिले में नाइट कर्फ्यू लागू कर दिया। नाइट कर्फ्यू के बाद भी लोग प्रशासन की गाइड लाइन का उल्लंघन करने से बाज नहीं आ रहे है। यही नहीं शहर के मुख्य बाजारों में भी जमकर भीड़ चल रही है और दुकानदार भी बिना मास्क के अपनी दुकानों पर बैठे दिखाई दे रहे है।

पुलिस ने द्वारा पिछले कई दिनों से अपने-अपने क्षेत्र में पैदल मार्च कर लोगों को जागरूक करने और बिना मास्क के लोगों के चालान काटने के बाद भी लोग बाज नहीं आ रहे है।

ऐसे में एसीएम सुनीता ने लालकुर्ती इंस्पेक्टर के साथ लालकुर्ती पैंठ में पैदल मार्च किया और सड़कों पर खड़ी रेहड़ियों व दुकानों पर लगी भीड़ को तितर-बितर किया। साथ ही दुकानदारों को चेतावनी दी कि वह मास्क लगाकर बैठे और अपनी दुकानों पर भीड़ जमा न होने दें। एसीएम सुनीता ने चौकी इंचार्ज को भी हिदायत देते हुए कहा कि यदि पैंठ बाजार में दोबारा से भीड़ लगी तो वह उनके खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करेंगी।

एसीएम के दौरे के बाद कुछ घंटों तक तो लालकुर्ती पैंठ खाली-खाली दिखाई दी, लेकिन शाम होते ही फिर से वहां पहले जैसा ही नजारा हो गया और सड़कों पर रेहड़ीयां आकर खड़ी हो गई। प्रशासन की सख्ती के बाद भी लोगों की यह लापरवाही कोरोना महामारी को खुली चुनौती दे रही है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Delhi News: सनसनीखेज मामला, IRS अधिकारी की बेटी की घर में हत्या, घरेलू सहायक पर शक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दक्षिणी दिल्ली के अमर कॉलोनी...

खरगे के बयान पर सियासी संग्राम, भाजपा ने चुनाव आयोग का खटखटाया दरवाजा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का...

Saharanpur News: पुलिस ने मुठभेड़ में चोरी का आरोपी पकड़ा, पैर में लगी गोली

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: थाना तीतरों पुलिस ने मुठभेड़ के...
spot_imgspot_img