Sunday, May 24, 2026
- Advertisement -

अस्पतालों में ओपीडी स्थगित, आकस्मिक सेवाएं रहेगी जारी

  • फोन पर परामर्श को 10 टैली मेडिसिन चिकित्सक किए नामित

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: कोविड-19 के बढ़ते हुए संक्रमण के दृष्टिगत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में आवश्यक एवं आकस्मिक सेवाओं के अतिरिक्त अन्य सेवाएं अग्रिम आदेशों तक स्थगित कर दी गई है। जिसके दृष्टिगत उपचारित रोगियों के चिकित्सीय परामर्श एवं अन्य रोगियों, व्यक्तियों के चिकित्सीय परामर्श एवं उपचार के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी डा. संजय अग्रवाल ने 10 चिकित्सा अधिकारियों को टैली मेडिसिन के द्वारा चिकित्सा परामर्श एवं उपचार प्रदान किये जाने के लिए नामित किया जाता है।

जिनमें चिकित्साधिकारी डा. रमेश चंद्रा बाल रोग विशेषज्ञ मोबाइल नम्बर-8630810616, चिकित्साधिकारी, डा. अनुपम सक्सेना बाल रोग विशेषज्ञ मोबाइल नम्बर-9412663848, चिकित्साधिकारी डा. रामनिवास हड्डी रोग विशेषज्ञ मोबाइल नम्बर-8923810100, चिकित्साधिकारी डा. जाहिद अली त्यागी हड्डी रोग विशेषज्ञ मोबाइल नम्बर-9045200805, चिकित्साधिकारी डा. वीपी सिंह नेत्र रोग विशेषज्ञ मोबाइल नम्बर-9719766405, चिकित्साधिकारी डा. नरेंद्र आस्तिक नेत्र रोग विशेषज्ञ, मोबाइल नम्बर-9412886934, चिकित्साधिकारी डा. सोमपाल सिंह नाक एवं गला रोग विशेषज्ञ, मोबाइल नम्बर-9837058680, चिकित्साधिकारी डा. बिजेंद्र कुमार परामर्श चिकित्सक मोबाइल नम्बर-895483350, चिकित्साधिकारी, डा. नवजीत कुमार बेदी परामर्श चिकित्सक मोबाइल नम्बर-9412912591, चिकित्साधिकारी, डा0 सादिया सदफ फिजीशियन मोबाइल नम्बर-7668080056, चिकित्साधिकारी डा. रूबी कुमारी स्त्री रोग विशेषज्ञ, मोबाइल नम्बर-8791109661 शामिल है।

उपरोक्त समस्त चिकित्सा अधिकारीगण को निर्देशित किया जाता है कि आप दूरभाष के माध्यम से टेलीमेडिसिन के द्वारा सम्पर्क करने वाले समस्त रोगियों/व्यक्तियों को समुचित उपचार एवं परामर्श प्रदान करना सुनिश्चित करेगें तथा टैलीमेडिसिन के माध्यम से उपचारित व्यक्तियों की आवश्यक सूचना अपने पास एकत्र रखेंगे ताकि आवश्यकता पड़ने पर वांछित सूचना अविलम्ब उपलब्ध करायी जा सकें।

16 18

सीएफओ सैनेटाइजेशन/फोगिंग के नोडल अधिकारी नियुक्त

जसजीत कौर जिला मजिस्ट्रेट शामली द्वारा जनपद में कोरोना वायरस (कॉविड)19 के बढ़ते संक्रमण के दृष्टिगत कोरोना वायरस के संक्रमण के नियंत्रण एवं बचाव हेतु जनपद में सैनिटाइजेशन/ फागिंग की कार्रवाई सुनिश्चित कराने के लिए दीपक शर्मा मुख्य अग्निशमन अधिकारी जनपद को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। जिला मजिस्ट्रेट ने नोडल अधिकारी को विभागीय अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर जनपद में कोरोना वायरस के संक्रमण के नियंत्रण एवं बचाव हेतु कार्ययोजना तैयार कर एवं उस कार्य योजना के अनुसार सैनिटाइजेशन/फॉगिंग कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिसकी प्रतिदिन की कार्रवाई की सूचना जिला मुख्यालय पर स्थापित जिला एकीकृत कोविड-19 कमांड एंड कंट्रोल सेंटर को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।

रसोई माताएं बनाएंगी पोलिंग कर्मचारियों का भोजन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गीता वर्मा ने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी जसजीत कौर ने त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2021 से सम्बन्धित बूथ वाले विद्यालय में मध्यान्ह भोजन योजनान्तर्गत कार्यरत रसोइयों द्वारा पोलिंग पार्टियों/कर्मचारियों के लिये भोजन एवं नाश्ता की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए है। इस सम्बंध में उन्होंने जनपद के समस्त खंड, नगर शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया है।

भोजन व नाश्ता आदि बनाने हेतु खाद्यान्न एवं अन्य सामग्री के लागत मूल्य का भुगतान मतदान अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा किया जाएगा। बीएसए ने कहा कि उक्त निदेर्शों के अनुपालन में अपने स्तर से अपने-अपने विकास क्षेत्र/नगर क्षेत्रों के सभी मतदान केन्द्रों (सम्बन्धित विद्यालयों) के प्रधानाध्यापक/इंचार्ज अध्यापकों को चुनाव वाले दिवस के पूर्व सांय/रात में तथा चुनाव दिवस पर पोलिंग बूथ पर मतदान अधिकारियों/कर्मचारियों के लिए भोजन एवं नाश्ता आदि बनाने हेतु रसोइयों को उपस्थित रहने/ व्यवस्था सुनिश्चित कराने हेतु निर्देशित किया है। साथ ही सम्बन्धित को कोविड-19 प्रोटोकॉल का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करते हुए भोजन बनाने में स्वच्छता एवं शुद्धता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि यह कार्य अति महत्वपूर्ण है, अत: इसमें शिथिलता कदापि न बरती जाए।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP News: बढ़ती बिजली मांग पर सीएम योगी सख्त, अधिकारियों को 24×7 मॉनिटरिंग के निर्देश

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

Latest News: UPSC ने निकाली 194 पदों पर भर्ती, 12 जून तक करें आवेदन

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और...
spot_imgspot_img