- प्रतिदिन 80 आवेदकों का हो रहा वेरिफकेशन कोविड-19 के कारण हो सकता है 40
जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: देशभर में जिस प्रकार से कोविड-19 का संक्रमण बढ़ रहा है। उसको रोकने के लिए सरकार द्वारा विभिन्न प्रयास कि ए जा रहे हैं। इसी क्रम में अब जल्द ही पासपोर्ट बनवाने वाले आवेदकों को भी झटका लग सकता है। क्योंकि शासन की नई गाइडलाइन के अनुसार पासपोर्ट आफिस में पासपोर्ट आवेदकों की वेरिफकेशन की संख्या गत वर्ष के भांति आधी होनी की संभवनाएं है।
सूत्रों की माने तो गृह मंत्रालय द्वारा इसके लिए आदेश भी जारी कर दिए हैं। जल्द ही यह आदेश विदेश मंत्रालय तक पहुंच जाएंगे। उसके बाद पासपोर्ट आॅफिसों को निर्देश जारी कर दिए जाएगे। तत्पश्चात 40 आवेदकों को ही दस्तावेज वेरिफकेशन के लिए अप्वाइमेंट मिलेगा।
दरअसल, अभी तक पासपोर्ट कार्यालय में प्रतिदिन 80 पासपोर्ट आवेदकों को आॅनलाइन दस्तावेज वेरिफकेशन के लिए अप्वाइमेंट मिलता है। ऐसे में अब कोविड-19 के संक्रमण को देखते हुए इस संख्या को 50 प्रतिशत किया जाएगा। ताकि कोविड के नियमों के अनुरुप सभी के दस्तावेज से संबंधित कार्य हो सके। गत तीन वर्ष पहले मेरठ कैंट स्थित कैंट डाकघर की बिल्डिंग में पासपोर्ट कार्यालय का शुभारंभ हुआ था।
उसके पश्चात से पासपोर्ट कार्यालय में हमेशा कोई न कोई तकनीकी परेशानी रहती थी। जिससे पासपोर्ट आवेदकों को दिक्कत का सामना करना पड़ता था। दिक्कतों को लेकर विदेश मंत्रालय तक शिकायत की गई। जिसके बाद पासपोर्ट आॅफिस में सुधार देखने को मिला। पहले मेरठ के लोगों को पासपोर्ट संबंधित कार्यों के लिए गाजियाबाद जाना पड़ता था। मगर अब मेरठ में ही सभी प्रक्रियाएं पूरी हो जाती है।

