Friday, March 27, 2026
- Advertisement -

राहुल गांधी ने बंगाल की सभी जनसभाएं रद्द कीं, बताई यह वजह

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गाांधी ने चुनावी कार्यक्रमों में हिस्सा नहीं लेने का फैसला किया है। राहुल गांधी ने कहा कि देश में कोरोना की रफ्तार तेजी से फैल रही है। ऐसे में रैली और सभा करना जनहित में उचित नहीं है। उन्होंने सभी दलों के नेताओं से भी चुनावी कार्यक्रम नहीं करने की अपील की है।

गौरतलब है कि बंगाल में आठ चरणों में चुनाव होना है। पांच चरणों का चुनाव संपन्न हो चुका है। राज्य में अभी तीन चरण का चुनाव बाकी हैं। 22 अप्रैल को छठे चरण का मतदान होगा। इससे पहले सियासी दलों के नेता लगातार प्रचार करने में व्यस्त हैं। सातवें चरण के तहत पांच जिलों की 36 सीटों पर 26 अप्रैल और आठवें चरण में चार जिलों की 35 सीटों पर 29 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे।

देश में कोरोना की रफ्तार बेकाबू

बता दें कि बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के 2 लाख 61 हजार 500 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 1501 लोगों की जान चली गई हैं। देश में अबतक 1 लाख 77 हजार 150 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं कुल पॉजिटिव केस की संख्या 1.47 करोड़ के पार पहुंच गई है। भारत में सबसे ज्यादा चिंताजनक एक्टिव केसों की बढ़ती संख्या है। राज्यों में बुनियादी मेडिकल सुविधाओं की कमी होती जा रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उल्लूओं की दुनिया को जानिए

ललित नारायण उपाध्याय उल्लू के नाम से तो आप बचपन...

रुपया पैसा फल फूल गया है

यकीन मानिए, रुपया-पैसा फल फूल गया है। इसके चलते...

पूरा संसार एक रंग मंच हम उसके कलाकार

वास्त्व में रंगमंच जीवंत कला को समझने-सम्मानित करने का...

गिरते रुपये के नुकसान अधिक

बीस मार्च को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने...

Sonia Gandhi: सोनिया गांधी का स्वास्थ्य सुधरा, डॉक्टरों ने बताया जल्द मिलेगी छुट्टी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी...
spot_imgspot_img