- बाज़ार पूरी तरह रहे बन्द, बसों के पहिये भी रहे जाम
जनवाणी संवाददाता |
नजीबाबाद: कोरोनावायरस की दूसरी लहर के दौरान कोरोना के बढ़ते हुए संक्रमण को देखते हुए शासन की ओर से 35 घंटे के लिए लगाए गए लॉकडाउन के दौरान नजीबाबाद में रविवार को बाजार पूरी तरह बंद रहा। इसके साथ ही बसों के पहिए की पूरी तरह जाम रहे।
रविवार को लगाए गए लॉक डाउन के दौरान नजीबाबाद मे सभी दुकानें बंद रही। चाय और पान की दुकानें यहां तक की मोहल्लों की दुकानें भी बंद रही इसके साथ ही लोग अपने घरों में रहे। कोरोना के बढ़ते प्रकोप के कारण नगर में भी कोरोना तेजी से फैल रहा है यहां तक कि अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे है। जिसको देखते हुए अब लोगों ने लॉक डाउन के नियमों का पालन किया।
नजीबाबाद के मुख्य बाजार, चौक बाजार, कल्लू गंज, रेलवे स्टेशन व बाजार पूरी तरह बंद रहा केवल आवश्यक सेवाओं से जुड़े मुख्य रूप से मेडिकल स्टोर व खाद्य सामग्री दूध विक्रेता आदि दुकानदार ही कार्य करते दिखाई दिए। चुनाव को देखते 19 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए कासमियां इंटर कॉलेज से पोलिंग पार्टी रवाना हुई। पुलिस की पूरी ड्यूटी वहां तैनात थी। जिस के कारण नगर के मुख्य मार्गों पर लॉक डाउन का पालन कराने के लिए इक्का-दुक्का पुलिस ही बाज़ार में दिखायी दी।

