Friday, March 13, 2026
- Advertisement -

निजीकरण के विरोध में भीम आर्मी का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन

  • जिलाधिकारी को सौंपा राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: भीम आर्मी भारत एकता मिशन ने बेरोजगारी और निजीकरण के विरोध में शामली कलक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।

सोमवार को भीम आर्मी भारत एकता मिशन के जिलाध्यक्ष अनुज गौतम के नेतृत्व में कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने बेरोजगारी और निजीकरण के विरोध में कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। उसके बाद देश के राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी जसजीत कौर को सौंपा।

भीम आर्मी ने ज्ञापन में बेरोजगारी तथा निजीकरण के विरोध में रोष जताते हुए कहा कि एक ओर जहां युवाओं को नौकरी नहीं मिल रही है, वहीं लॉकडाउन के चलते यह समस्या और अधिक गहरा गई है।

 

आज का युवा लॉकडाउन में 100 रुपये प्रतिदिन पर मजदूरी करने के लिए मजबूर है। फिर भी सरकार विभिन्न विभागों का निजीकरण करने पर आमादा है। इससे युवाओं में निराशा का माहौल है।

वह सरकारी सेवा कर जहां देश के लिए पसीना बहाना चाहते हैं वहीं निजीकरण के चलते चंद ठेकेदारों के हाथ में आए सरकारी विभागों में नौकरी करने के लिए तैयार नहीं है।

ज्ञापन में कहा गया कि निजीकरण के चलते गरीब और पात्र लोगों को रोजगार नहीं मिलेगा। उनको परेशानियों का सामना करना पड़ेगा इसलिए तत्काल सरकारी विभागों और अन्य संस्थाओं के निजीकरण पर सख्ती के साथ रोक लगाई जाए ताकि शिक्षित बेरोजगार युवकों को रोजगार मिल सके और वे स्वाभिमान के साथ जी सके।

जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपने वालों में जिलाध्यक्ष अनुज भारती, जितेंद्र कुमार, हितेश गौतम, रजनीश गौतम, निशांत, सिकंदर, मंगलदास आदि शामिल रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

spot_imgspot_img