- ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे पर दो ट्रक की भिड़ंत
जनवाणी संवाददाता |
चांदीनगर: ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर लहचौडा गांव के समीप ट्रक की टक्कर से मिट्टी से भरा ट्रक खाई मे गिरने से चालक की दबकर मौत हो गयी, जबकि अन्य दो घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मैनपुरी निवासी चालक 60 वर्षीय सुभाष पुत्र पूजागर लाल हरियाणा से डंफर मे मिटटी लेकर गाजियाबाद के डासना डासना में बन रहे प्लांट में जा रहा था।
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर वह लहचौडा के समीप ट्रक खडा कर आराम करने लगा तभी पजाब से ट्रक मे चावल लेकर गाजियाबाद जा रहे चालक जसप्रीत पुत्र चरनजीत व परिचालक मेजर सिह पुत्र सुखदेव जा रहे थे।
लहचौडा पहुंचते ही वहां खड़े ट्रक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त लगी जिससे मिटटी से भरा डम्फर खाई मे जा गिरा और उसके नीचे दबने से चालक सुभाष की मौत हो गयी। जबकि चावल से भरे ट्रक के भी आगे से परखच्चे उड़ गए। जिसमे साइड में बैठा परिचालक घायल हो गये।

मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने ग्रामीणो के सहयोग से क्रेन बुलाकर डम्फर को उठाया और म्रतक के शव को दो घण्टे की मशक्कत के बाद बाहर निकाला। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी।
4 घंटे पड़ा रहा शव, एम्बुलेंस नहीं आयी
चालक सुभाष का शव 4 घंटे तक एक्सप्रेस वे के किनारे ही पड़ा रहा लेकिन कोई भी एम्बुलेंस नही आई। दो एम्बुलेंस आयी थी लेकिन पुलिस के कहने के बाद भी उन्होंने शव ले जाने से इनकार कर दिया। जिसके बाद धोली पियाऊ चौकी इंचार्ज ने बागपत सीएमओ को फ़ोन पर सूचना दी। उसके बाद भी एम्बुलेंस 4 घंटे बाद पहुंची।

