जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: बंगाल में डेढ़ महीने बाद आज के बाद थम जाएगा चुनावी शोर। कुल 35 सीटों पर आज वोटिंग हो रही है। ये बंगाल चुनाव का आखिरी चरण हैं, इसके बाद दो मई को चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनाव नतीजे आएंगे। वहीं उत्तर कोलकाता में हिंसा की खबरें हैं।
नॉर्थ कोलकाता में बम फेंकने की घटना
पश्चिम बंगाल के आखिरी चरण के मतदान में भी हिंसा की खबरें सामने आई हैं। नॉर्थ कोलकाता में महाजाति सदन सभागार के पास बम फेंकने की खबर है। चुनाव आयोग ने घटना की विस्तृत जानकारी मांगी है।
West Bengal: A bomb was hurled near Mahajati Sadan Auditorium in north Kolkata today. Election Commission has sought details of the incident. Details awaited. pic.twitter.com/hbhikPorZo
— ANI (@ANI) April 29, 2021
बंगाल में डेढ़ महीने बाद आज के बाद थम जाएगा चुनावी शोर। कुल 35 सीटों पर आज वोटिंग हो रही है। ये बंगाल चुनाव का आखिरी चरण हैं, इसके बाद दो मई को चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनाव नतीजे आएंगे।
शाम साढ़े सात बजे के बाद जारी किए जाएंगे एग्जिट पोल: चुनाव आयोग
आज पश्चिम बंगाल में आठवें और आखिरी चरण के मतदान हो रहे हैं। ऐसे में बुधवार (28 अप्रैल) को चुनाव आयोग ने सभी मीडिया संस्थानों और टेलीविजय चैनलों को आदेश दिया है कि मतदान खत्म होते ही एग्जिट पोल जारी नहीं करने हैं। आयोग ने कहा कि आज शाम साढ़े सात बजे के बाद ही एग्जिट पोल जारी किए जाएंगे।
दिव्यांगों में भी खासा उत्साह
बंगाल में अंतिम चरण के मतदान के दौरान लोगों में काफी उत्साह नजर आ रहा है। इस दौरान दिव्यांग भी जमकर वोटिंग कर रहे हैं। हालांकि, कई बूथों पर कोरोना गाइडलाइंस का उल्लंघन नजर आया।
West Bengal: Specially abled voters cast their votes at a polling booth in Bolpur, Birbhum. #WestBengalPolls pic.twitter.com/GtlZReAu8f
— ANI (@ANI) April 29, 2021
बीरभूम में मतदान में देरी
पश्चिम बंगाल के बीरभूम स्थित एक पोलिंग बूथ पर मतदान करीब 30 मिनट की देरी से शुरू हुआ। बताया जा रहा है कि ईवीएम में तकनीकी समस्या के चलते यह दिक्कत हुई।
Voting began with a half an hour delay due to a glitch in the EVM, at polling booth number 188 in Birbhum.
Voters are casting their votes for the eighth and final phase of #WestBengalElections today. pic.twitter.com/eXIp3aZf58
— ANI (@ANI) April 29, 2021
मतदान केंद्रों पर लगीं लंबी-लंबी लाइनें
पश्चिम बंगाल में आठवें चरण के मतदान के तहत लोगों मेंं उत्साह नजर आ रहा है। मुर्शिदाबाद स्थित एक पोलिंग बूथ के बाहर मतदाताओं की लंबी कतार नजर आई।
Voting for the eighth and final phase of #WestBengalPolls is underway. Visuals from a polling booth in Murshidabad. pic.twitter.com/YCFYEP3yGq
— ANI (@ANI) April 29, 2021
मिथुन चक्रवर्ती ने किया मतदान
अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने आठवें चरण में मतदान किया। उन्होंने उत्तर कोलकाता के काशीपुर-बेलगाचिया में बने मतदान केंद्र में अपना वोट डाला।
Actor and BJP leader Mithun Chakraborty cast his vote for the final phase of #WestBengalPolls, at a polling station in Kashipur-Belgachia, North Kolkata
He says, "I had never voted so peacefully ever before. I must congratulate all the security personnel." pic.twitter.com/3nXS3UvkDI
— ANI (@ANI) April 29, 2021
पीएम मोदी ने की यह अपील
पश्चिम बंगाल में 8वें व अंतिम चरण के मतदान के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से ज्यादा से ज्यादा वोट डालने की अपील की। साथ ही, कहा कि वे कोरोना नियमों का भी पालन करें।
Last phase of the 2021 West Bengal elections takes place today. In line with the COVID-19 protocols, I call upon people to cast their vote and enrich the festival of democracy.
— Narendra Modi (@narendramodi) April 29, 2021

