Thursday, June 18, 2026
- Advertisement -

आक्सीजन है पर आम आदमी के लिए नहीं

  • अन्य प्लांटों पर सिर्फ अस्पतालों को ही मिलेगी आॅक्सीजन
  • दिनभर सभी प्लांटों पर चक्कर लगाते रहे लोग शाम में मिली जानकारी
  • प्लांट पर पहुंचे लोगों ने जमकर किया हंगामा

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: आॅक्सीजन को लेकर शुक्रवार को दिनभर लोग परेशान रहे। किसी भी प्लांट पर बिना प्रशासन की अनुमति के लोगों को आॅक्सीजन नहीं मिल पाई। बाद में सिर्फ एक प्लांट को आम आदमी के लिये निर्धारित किया गया। अन्य सभी प्लांटों पर अस्पतालों को आॅक्सीजन दी जाएगी। इस संबंध में प्रशासन की ओर से देर शाम में निर्देश जारी कर दिये गये। इससे पूर्व लोग एक सिलेंडर के लिये आॅक्सीजन प्लांटों के चक्कर काटते रहे।

प्रशासन की लाख कोशिशों के बावजूद लोगों को आक्सीजन मुहैया नहीं हो पा रही है। पिछले तीन चार दिनों से आॅक्सीजन प्लांटों पर मारामारी चल रही है। हाल यह था कि लोग सुबह चार बजे आॅक्सीजन प्लांट पहुंचते और लाइन में लग जाते। शाम तक लाइन में लगने के बाद भी लोगों को आॅक्सीजन नहीं मिल पा रही थी। जिसे लेकर काफी हंगामा हुआ। कुछ जगहों पर लगातार आॅक्सीजन की कालाबाजारी की शिकायतें मिल रहीं थी।

जिसे लेकर प्रशासन की ओर से सख्ती से कार्य किया गया। गुरुवार को प्रशासन की ओर से निर्देश जारी किये गये कि सभी प्लांटों पर निजी लोगों को सिलेंडर नहीं दिये जाएंगे। यहां सिर्फ अस्पताल संचालकों को ही आॅक्सीजन सिलेंडर दिये जाएंगे। जिसके बाद प्लांटों पर पहुंचे लोगों ने काफी हंगामा किया।

बिजौली स्थित मेरठ एयर प्रोडेक्ट पर भी हंगामा हुआ। जिसके बाद शुक्रवार को प्रशासन की ओर से निर्णय लिया गया कि सिर्फ एक प्लांट पर ही आम आदमी को सिलेंडर दिया जाएगा। अन्य पर अस्पताल संचालकों को गैस सिलेंडर उपलब्ध कराएं जाएंगे।

दिनभर चक्कर लगाते रहे लोग

गुरुवार को निर्देश जारी होने के बाद शुक्रवार को दिनभर लोग परेशान रहे। लोग एक प्लांट से दूसरे प्लांट पर आॅक्सीजन सिलेंडर पाने के लिये चक्कर लगाते रहे, लेकिन लोगों आॅक्सीजन नहीं मिल पाई। इसे लेकर कई जगहों पर हंगामा भी हुआ। देर शाम तक रिठानी रोड स्थित कृष्ण एयर प्रोडेक्ट, बिजौली स्थित मेरठ एयर, मोहिउद्दीनपुर स्थित कंसल इंडस्ट्रीज पर लोगों की भीड़ लगी रही।

लोग यहां जानकारी लेने आते रहे कि उन्हें सिलेंडर मिल पायेगा यहा नहीं। प्लांट संचालकों ने बताया कि उनके यहां सिर्फ उन्हीं लोगों को आॅक्सीजन सिलेंडर मिल रहा है जो प्रशासन से अनुमति लेकर आ रहे हैं यहां सिर्फ नर्सिंग होम और अस्पताल संचालकों को परमीशन के बाद ही अॉक्सीजन सिलेंडर मिल रहा है। उधर, अधिकारियों के अनुसार जेपी रिसोर्ट के पीछे स्थित अग्रवाल गैस पर आम लोगों को आॅक्सीजन सिलेंडर दिया जा रहा है। यहां आप जाकर आॅक्सीजन प्राप्त कर सकते हैं।

प्रशासन की ओर से यहां आम आदमी के लिये व्यवस्था की गई है। इसके लिये व्यक्ति को खाली आॅक्सीजन सिलेंडर, आधार कार्ड की कॉपी और कोरोना पेशेंट की रिपोर्ट लेकर जाना होगा। उसी के बाद यहां लोगों को आॅक्सीजन सिलेंडर मिल पाएगी।

शहर के हालात पर सांसद ने की सीएम से चर्चा

शहर की स्थिति पर सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शुक्रवार को विस्तार से चर्चा की। उन्होंने सीएम को शहर के प्रशासनिक अधिकारियों और चकित्सा अधिकारियों के परिश्रम और कार्यशैली से अवगत कराया। सांसद ने कहा कि प्रशासनिक और चिकित्सा अधिकारी लगातार परिश्रम करने में लगे हुए हैं। सभी जनप्रतिनिधियों और संगठन अधिकारी भी पूरा सहयोग हर रहे हैं।

कहा कि पंचायती राज चुनावों के संपन्न होने के बाद व्यवस्थाअ‍ों में भी गुणात्मक सुधार आया है। वहीं, बताया कि नगरायुक्त के अनुसार अस्पतालों को आॅक्सीजन की भी सुचारू आपूर्ति के लिए विशेष तौर पर व्यवस्था की गई है। अब कोई भी रोगी भर्ती करने से पहले आॅक्सीजन के सिलेंडर की मांग नहीं करेगा। साथ ही प्रशासन द्वारा होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीजों के लिए भी आॅक्सीजन गैस उपलब्ध कराने के लिए गैस एजेंसी को नामिल किया गया है। इस मौके पर उन्होंने 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों से वैक्सीनेशन के लिए पंजीकरण कराने की भी मांग की।

05

मरीजों को घर पर उपलब्ध कराई जाए आॅक्सीजन

शहर में काफी संख्या में लोग ऐसे भी हैं जो कोरोना पॉजिटिव होने के बाद से अपने घर पर ही अपना इलाज करा रहे हैं। इन लोगों ने अपने आप को आइसोलेट कर लिया है और जो इलाज किया जा सकता है वह घर पर ही वह इलाज ले रहे हैं। इन मरीजों में से कुछ मरीज ऐसे भी हैं, जिन्हें आॅक्सीजन नहीं मिल पा रही है। आॅक्सीजन की किल्लत प्रदेश भर में है। लोग बिना आॅक्सीजन के मर रहे हैं, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है।

लोगों की इस समस्या को ध्यान में रखते हुए महापौर सुनीता वर्मा ने डीएम को ज्ञापन भेजकर घर पर इलाज करा रहे लोगों को जिन्हें आॅक्सीजन की आवश्यकता है उनके लिये आॅक्सीजन की व्यवस्था कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि प्रशासन को इस ओर जिम्मेदारी से कार्य कराना होगा और जरूरतमंद लोगों को आॅक्सीजन उपलब्ध करानी होगी। उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से सिर्फ अस्पताल संचालकों को आॅक्सीजन देने के आदेश दिये गये थे। प्रशासन को चाहिए कि वह यह व्यवस्था करे कि घर पर मौजूद लोगों को भी आॅक्सीजन मिल सके।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Cocktail 2: बॉक्स ऑफिस काउंटडाउन शुरू, ‘कॉकटेल 2’ की तेज़ बुकिंग, जानिए किससे होगी सीधी टक्कर

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आप​का हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img