जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: कोविड-19 के संक्रमण को देखते हुए प्रदेश सरकार द्वारा बैंकों में 3 दिन तक अवकाश एवं बैंकों में 15 मई तक 2:00 बजे तक कार्य करने के लिए निर्देश जारी किए ।जिससे कहीं ना कहीं एटीएम पर सारा भार आ गया है। जिससे खाताधारकों को अनेकों परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
इन सभी बातों को देखते हुए एसबीआई द्वारा घर बैठे खाताधारकों को कैश उपलब्ध कराने के लिए मोबाइल एटीएम बैंक का शुभारंभ किया जो कि 3 दिन तक विभिन्न क्षेत्रों में जाकर खाता धारको को पैसे उपलब्ध कराएगी।

मुख्य चीफ मैनेजर एसबीआई हरीश कुमार ने बताया कि लॉकडाउन के समय में मेरठ की जनता को नकद निकासी की असुविधा ना हो और उन्हें आवश्यकता पड़ने पर पैसा निकालने के लिए दूर ना जाना पड़े।
लॉक डाउन का भी पालना होता रहे इसके लिए एसबीआई की मेरठ कैंट शाखा ने लॉकडाउन के दौरान ने एटीएम कैश मोबाइल वैन मेरठ की विभिन्न कॉलोनी के गेट पर जाकर नकदी निकासी की सुविधा प्रदान करना प्रारंभ कर दिया है।
आज यह गाड़ी कमिश्नरी चौराहा, साकेत सिविल लाइन और आसपास के अलग-अलग इलाकों में जाएगी। बता दें कि इस बैंक के माध्यम से सैकड़ों लोगों ने पैसे निकाले वही मेडिकल में अस्पताल के समीप बैंक खड़ी होने से तीमारदारों को भी काफी फायदा हुआ।

