- 29 अप्रैल को खेत पर गए युवक पर किया था जानलेवा हमला
जनवाणी ब्यूरो |
शामली: कस्बा कैराना में युवक की हत्या के प्रयास में मामले में फरार चल रहे पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से अवैध असलाह भी बरामद हुआ है।
कैराना के गांव मन्ना माजरा निवासी राकिब पुत्र सुन्हैरा 29 अप्रैल को अपने खेत में काम करने गया था। आरोप है तभी रिजवान ने अपने साथियों के साथ एक राय होकर राकिब पर अवैध असलाह से जान से मारने की नीयत से जानलेवा हमला किया था।
इस मामले में राकिब ने हमलावरों को नामजद करते हुए कैराना कोतवाली में तहरीर दी थी। जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस अधीक्षक ने कैराना कोतवाली पुलिस को आरोपियों की गिरफ्तारी के कड़े निर्देश दिए थे।
कैराना कोतवाली प्रभारी प्रेमवीर राणा ने बताया कि एसपी के आदेश पर चलाए गए अभियान के तहत पुलिस ने भास्कर स्कूल कैराना के पीछे से हत्या के प्रयास के मामले में वांछित पांच आरोपियों रिजवान पुत्र इदरीश, इदरीश पुत्र जम्मल, सोमन पुत्र इदरीश, फैजान उर्फ मौनिश पुत्र अरशद निवासीगण गांव मन्ना माजरा कैराना और इसरार पुत्र कामिल निवासी ग्राम घाटमपुर थाना नकुड़ जनपद सहारनपुर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध एक पौनिया बंदूक 12 बोर मय दो जिंदा कारतूस बरामद की है।
चोरी की बाइक के साथ अरोपी गिरफ्तार
झिंझाना थाना प्रभारी द्वारा अभियान चलाते हुए चौसाना गंगोह-लक्ष्मीपुरा रोड से एक आरोपी को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपना नाम राशिद पुत्र मोहब्बत अली निवासी गांव साल्हापुर झिंझाना बताया है। गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना झिंझाना पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

