Thursday, May 7, 2026
- Advertisement -

पंचायत चुनाव मतगणना कुछ ही देर में होगा शुरू, कोविड प्रोटोकॉल में सख्ती

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना आज आठ बजे से शुरू हो जाएगी। आज 75 जिलों में जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 12,89,830 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा। राज्य निर्वाचन आयोग ने मतगणना के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाने के साथ कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराने का दावा किया है।

पंचायत चुनाव के लिए प्रदेश के सभी 75 जिलों में बनाए गए मतगणना स्थलों पर रविवार सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी। मतगणना स्थलों के बाहर और अंदर सुरक्षा के प्रबंध किए गए हैं। वहीं कोविड प्रोटोकॉल के तहत मतगणना टेबलों के बीच भी दो गज की दूरी बनाने का दावा किया गया है।

पंचायत चुनाव के परिणाम रविवार देर शाम से आना शुरू हो जाएंगे। ग्राम पंचायत प्रधान और वार्ड सदस्य के नतीजे देर रात तक जारी हो जाएंगे। जबकि क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्यों के चुनाव की तस्वीर तीन मई तक साफ होगी।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में चारों पदों के लिए 17,04,435 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए थे। इनमें से 17,619 उम्मीदवारों के नामांकन निरस्त हुए। 77,669 उम्मीदवारों ने नामांकन वापस लिया वहीं 3,19,317 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए। चार चरणों में हुए चुनाव में 12,89,830 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा है।

जिला पंचायत सदस्य के 3050 वार्डों के लिए 47,923 उम्मीवदारों ने नामांकन दाखिल किया था। 888 नामांकन रद्द हुए और 2631 उम्मीदवारों ने नाम वापस लिए। 7 जिला पंचायत सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए जबकि 3043 जिला पंचायत वार्डों के लिए 44,397 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला हुआ।

75,852 क्षेत्र पंचायत वार्डों के लिए 3,60,804 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए थे। 1808 उम्मीदवारों के नामांकन रद्द हुए और 14,552 उम्मीदवारों ने मैदान छोड़ने का निर्णय कर नाम वापस लिया। 2005 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए। 73,847 क्षेत्र पंचायत के वार्डों के लिए 3,42,439 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला हुआ है।

58,176 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के चुनाव के लिए 5,23,173 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए थे। 2,361 उम्मीदवारों के नामांकन रद्द हुए और 55,917 उम्मीदवारों ने नामांकन वापस लिए। 178 ग्राम प्रधान निर्विरोध निर्वाचित हुए। 57,998 ग्राम पंचायत प्रधान पद के लिए 4,64,77 उम्मीदवारों के बीच चुनावी संघर्ष हुआ है।

ग्राम पंचायत वार्ड सदस्य के 7,32,485 पदों के लिए 7,72,535 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था। 12,562 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र निरस्त हुए। 4,569 उम्मीदवारों ने नाम वापस लिए। 3,17,127 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए। जबकि 4,15,358 ग्राम पंचायत वार्ड सदस्य पद के लिए 4,38,277 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला हुआ है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: देवबंद में मुख्यमंत्री योगी का स्वागत, जनसभा स्थल पर जुटी भारी भीड़

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के देवबंद आगमन...
spot_imgspot_img