Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

मेसी के दो गोल से जीता बार्सिलोना

जनवाणी ब्यूरो |

मैड्रिड: लियोनल मेसी के दो गोल की बदौलत बार्सिलोना ने पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए वेलेंसिया को 3-2 से हराकर ला लीगा फुटबॉल खिताब की उम्मीदों को जीवंत रखा है। बार्सिलोना की ओर से मेसी ने 57वें और 69वें मिनट में गोल दागे जबकि एंटोनी ग्रिजमैन ने 63वें मिनट में गोल किया।

वेलेंसिया की ओर से गैब्रिएल पोलिस्ता (50वें मिनट) और कार्लोस सोलर (83वें मिनट) ने गोल किए। इस जीत से बार्सिलोना के 34 मैचों में 74 अंक हो गए हैं और टीम शीर्ष पर चल रहे एटलेटिको मैड्रिड से दो अंक पीछे है। बार्सिलोना की टीम अगर अगले सप्ताहांत होने वाले मुकाबले में एटलेटिको को हरा देगी तो मौजूदा सत्र में पहली बार शीर्ष पर पहुंच सकती है।

अन्य मैचों में विलारीयाल घरेलू मैदान पर गेटाफे को 1-0 से हराकर छठे स्थान पर पहुंच गया है जबकि सातवें स्थान पर मौजूद रीयाल बेटिस को वेलाडोलिड ने 1-1 से बराबरी पर रोका। बार्सिलोना को हराने वाले ग्रेनाडा को हालांकि केडिज के खिलाफ 0-1 से हार झेलनी पड़ी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...
spot_imgspot_img