Sunday, May 3, 2026
- Advertisement -

केकेआर-आरसीबी मुकाबला स्थगित

  • आईपीएल में कोरोना : सीएसके स्टाफ में भी पॉजिटिव मामले
  • केकेआर के वरूण चक्रवर्ती और संदीप वारियर वायरस के लिए पाए गए पॉजिटव

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: कोविड-19 ने सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में दस्तक दी जब कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के वरूण चक्रवर्ती और संदीप वारियर इस घातक वायरस के लिए पॉजिटव पाए गए जिसके कारण सोमवार शाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के खिलाफ अहमदाबाद में होने वाले टीम के मैच को स्थगित करने के लिए बाध्य होना पड़ा। इसके अलावा चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम में भी कुछ मामले सामने आए हैं।

केकेआर और आरसीबी के बीच मुकाबला सोमवार की शाम अहमदाबाद में होना था लेकिन अब इसका आयोजन 30 मई को समाप्त होने वाले इस टूर्नामेंट के दौरान किसी अन्य दिन किया जाएगा। आईपीएल ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि पिछले चार दिन में तीसरे दौर के परीक्षण में वरूण चक्रवर्ती और संदीप वारियर पॉजिटव पाए गए। टीम के अन्य सभी सदस्य कोविड-19 के लिए निगेटिव पाए गए हैं।

इसके अलावा पता चला है कि चेन्नई सुपरकिंग्स के सीईओ काशी विश्वनाथन, गेंदबाजी कोच एल बालाजी और स्टाफ का एक अन्य सदस्य रविवार को पॉजिटिव पाए गए। बीसीसीआई के एक शीर्ष अधिकारी ने उनके मामले को ‘गलत पॉजिटिव’ घोषित किया था लेकिन बाद में स्पष्ट किया गया कि बालाजी और एक ड्राइवर दूसरे परीक्षण में पॉजिटिव आए हैं।

सूत्रों ने कहा कि सीएसके दल के सदस्य, सीईओ काशी, गेंदबाजी कोच एल बालाजी और एक बस ड्राइवर का सुबह परीक्षण पॉजीटिव पाया गया जिसके बाद रैपिड एंटीजन परीक्षण की रिपोर्ट निगेटिव आई। उन्होंने कहा कि हालांकि दूसरे आरटी पीसीआर परीक्षण में बालाजी और बस ड्राइवर को फिर से पॉजिटिव पाया गया। टीम के अन्य सदस्यों विशेषकर खिलाड़ियों का परीक्षण निगेटिव आया है।

सीएसके की टीम अभी दिल्ली में है। उसने दिन का अपना अभ्यास स्थगित कर दिया तथा उसे पांच मई को राजस्थान रॉयल्स का सामना करना है। टीम में इससे पहले यूएई में 2020 में खेले गए आईपीएल के दौरान भी कोविड मामले पाए गए थे। साथ ही दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान के कुछ मैदानकर्मी पॉजिटिव पाए गए हैं। इस मैदान पर मंगलवार को मुंबई इंडियन्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला होना है।

दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के अध्यक्ष रोहन जेटली ने कहा कि इनमें कोई भी मैदानकर्मी वह नहीं है जिसे मैदान पर जिम्मेदारी सौंपी गई थी। बीसीसीआई लगातार जोर देकर कह रहा है कि लीग जारी रहेगी लेकिन सोमवार के मामलों से निश्चित तौर पर लीग पर कोविड-19 का साया मंडराने लगा है।

लेग स्पिनर चक्रवर्ती और तेज गेंदबाज वारियर को पृथकवास में रखा गया है और फिलहाल दल के अन्य सदस्यों की रिपोर्ट निगेटिव है। ये दोनों 30 बरस के हैं। इन दोनों में से वारियर को मौजूदा सत्र में अब तक केकेआर के सात मैचों में से एक में भी खेलने का मौका नहीं मिला है।

आईपीएल ने कहा कि मेडिकल टीम लगातार दोनों के संपर्क में है और उनके स्वास्थ्य पर नजर रख रही है। इस बीच कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम रोजाना परीक्षण की दिनचर्या से गुजरेगी जिससे कि किसी अन्य संभावित मामले की पहचान हो सके और जल्द से जल्द इलाज किया जा सके। लीग ने कहा कि मेडिकल टीम साथ ही पॉजिटिव नतीजों के नमूने एकत्रित करने से 48 घंटे पहले तक दोनों पॉजिटिव खिलाड़ियों के संपर्क में आने वाले लोगों की पहचान करेगी।

केकेआर ने अपना पिछला मुकाबला 29 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अहमदाबाद में खेला था और पॉजिटिव नतीजे आने के बाद टूर्नामेंट में घबराहट की स्थिति हो सकती है जिसका आयोजन छह स्थलों में जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में खाली स्टेडियम में किया जा रहा है।

बीसीसीआई सूत्र ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर बताया कि अब दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ियों (अभी अहमदाबाद में हैं) का भी परीक्षण होगा और चक्रवर्ती तथा वारियर के संपर्क में आने वाले प्रत्येक खिलाड़ी की ऐप के जरिए पहचान की जाएगी।

आईपीएल की कोविड-19 से जुड़ी मानक संचालन प्रक्रिया के तहत संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने वाले व्यक्ति को छह दिन के लिए पृथकवास में रहना होगा और इस दौरान पहले, तीसरे और छठे दिन उसके परीक्षण के नतीजे निगेटिव आने चाहिए।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Kaps Cafe Firing: कपिल शर्मा के कैफे के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, सुरक्षा में बढ़ा अलर्ट

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Weather Update: ओले और धूल भरी आंधी, कई राज्यों में मौसम का कहर, IMD ने जारी किया अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दो सक्रिय पश्चिमी विक्षोभों के...
spot_imgspot_img