Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

संदिग्ध परिस्थिति में सीआरपीएफ के जवान की मौत

जनवाणी संवाददाता |

कांधला: एक माह की छुट्टी पर आए सीआरपीएफ के जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जवान की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जवान के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विकास खंड क्षेत्र के गांव इस्सोपुरटील निवासी 38 वर्षीय जोगेंद्र 6 वर्ष पूर्व सीआरपीएफ में भर्ती हुआ था। वर्तमान में उसकी तैनाती जम्मू कश्मीर के उधम सिंह नगर में थी। परिजनों के अनुसार जोगेंद्र 02 मई को ही एक माह की छुट्टी लेकर गांव पहुंचा था।

मंगलवार की रात हुई जोगेंद्र की मौत से परिवार में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जोगेन्द्र के शव को कब्जे में लेकर उसका पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जवान की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। शाम को पोस्टमार्टम से आने के बाद मृतक के शव का दाह संस्कार कर दिया गया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img