Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

महामारी में सेवा करने वाले चिकित्सक, पुलिस को फ्रूट वितरित किये

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: डेरा सच्चा सौंदा के शाह सतनाम ग्रीन एस वैल्फेयर फोर्स विंग के सेवादारों ने जनपद के कांधला, झिंझाना, ऊन, केरटू, बाबरी व थानाभवन में कोविड महामारी में सेवा देने वाले चिकित्सक, पुलिस व सफाईकर्मियों को फू्रट किट का वितरण किया।

शाह सतनाम ग्रीन एस वैल्फेयर फोर्स विंग के सेवादार जितेंद्र इंसा ने बताया कि हमारी यह फोर्स मानवता भलाई के 153 कार्य करती है। जिनमें खून दान करना, पौधारोपण करना, गरीबों को फूड बैंक के माध्यम से सहायता करना, आपदा के समय प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलाना आदि कार्य करती है।

शनिवार को विंग के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रशासन की अनुमति से कोरोना गाईड लाईन का पालन करते हुए एसटी तिराहा, ग्रुरुद्वारा तिराहा, शिव चौक, भिक्की मोड, वर्मा मार्किट मोड, फव्वारा चौक, विजय चौक, अजंता चौक, बुढाना मोड में तैनात पुलिस, चिकित्सक व सफाईकर्मियों को 250 से अधिक फूड किट वितरित किए। इस दौरान जितेंद्र इंसा, सौरभ इंसा, रोबिन इंसा, विनोद मोदी इंसा, अश्वनी इंसा, रामेश्वर इंसा, सचिन, अंकित, विजय, विनीत, अनुराग, आजाद, रवि, ओमपाल, सौरभ, सोनू, मोनू सेवादार मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img