Saturday, March 28, 2026
- Advertisement -

सुमित हत्याकांड में फरार आरोपी आकाश गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता |

कांधला: गांव इस्सोपुर टील के जंगल में सुमित की हत्या में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 29 अप्रैल को कांधला थाना क्षेत्र के गांव इस्सोपुर टील के जंगल में एक युवक सुमित उर्फ तुषार उर्फ गोलू पुत्र राजकुमार निवासी गांव कुराड, थाना सनौली जनपद पानीपत की हत्या कर दी गई थी।

कांधला पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए चार मई को मृतक सुमित की सगी बहन रितू के साथ सुपारी लेने वाले रोहित उर्फ छोटू व प्रवेश उर्फ कोली को गिरफ्तार कर लिया था। सगी बहन ने ही प्रोपर्टी हडपने और अभद्रता का बदला लेने के लिए अपने भाई की सुपारी देकर हत्या कराई थी।

घटना में संलिप्त दो अभियुक्त आकाश व परिषद फरार चल रहे थे, जिनकी गिरफ्तारी के लिए कांधला पुलिस प्रयासरत थी। गुरुवार को पुलिस ने सुमित उर्फ तुषार की हत्या में शामिल फरार अभियुक्त आकाश पुत्र जितेंद्र निवासी पट्टी जीतवान ग्राम सरूरपुर बागपत को कांधला के दिल्ली रोड से बरामद कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से हत्या की घटना में प्रयुुक्त बाइक व मोबाइल बरामद किया है।

शातिर चोर के कब्जे से सोने की अंगूठियां बाइक बरामद

थानाभवन के गांव उमरपुर निवासी राहुल ने 12 मई को सूचना दी थी कि उसके घर से ही उसकी बाइक चोरी हो गई है। पुलिस ने बाइक चोरी के संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया था। गुरुवार को पुलिस ने राजकीय इंटर कालिज उमरपुर के सामने उमरपुर गांव से चोरी हुई बाइक एवं दुकान से चोरी किए सामान के साथ एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी ने अपना नाम शक्ति पुत्र जयवीर निवासी ग्राम उमरपुर थानाभवन बताया है। आरोपी के पास से चोरी की बाइक और किराना की दुकान से चोरी किया गया सामान बरामद किया है। इतना ही नहीं 31 अंगूठी पीली धातु भी बरामद की है जो सोने की बताई गई है।


spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...

सेल्फ ऑब्सेशन के लिए जानी जाती हैं उर्वशी रौतेला

बॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री तक...

मनोरंजन की गिरावट और मौन सेंसर बोर्ड

अजय जैन 'विकल्प' 'कृत्रिम बुद्धिमत्ता' के दौर में इन दिनों...

फरेब लाल का एआई और ठगी गई जनता

रामपुर गांव के आधुनिकतावादी 'फरेब लाल' ने जब इस...

भविष्य की रोशनी का वैश्विक संकल्प

प्रकृति और मनुष्य का रिश्ता आदिकाल से एक अटूट...
spot_imgspot_img