Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

देर रात तक जहानपुरा नहीं पहुंचा था मुकीम काला का शव

जनवाणी संवाददाता |

कैराना: चित्रकूट में कुख्यात मुकीम काला की गैंगवार में हत्या के बाद मुकीम की मां और चाचा शव को लेने के लिए चित्रकूट चले गए थे। लेकिन देर रात तक भी मुकीम का शव जहानपुरा नहीं पहुंचा था।

शुक्रवार को चित्रकूट की जेल में गैंगवार के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आतंक का पर्याय रहे मुकीम काला की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने चित्रकूट में ही मुकीम काला के शव का पोस्टमार्टम कराया था। शुक्रवार को ही मुकीम काला की मां मीना और चाचा मुकीम के शव को लेने के लिए चित्रकूट चले गए थे।

वहीं शनिवार दोपहर करीब 1:00 बजे मुकीम की मां और चाचा मुकीम के शव को चित्रकूट से लेकर चल दिए थे। लेकिन देर रात तक भी मुकीम काला का शव जहानपुरा नहीं पहुंचा था। जबकि पुलिस जहानपुरा में मौजूद रही। जानकारी मिली कि मुकीम काला के मामा व परिवार के अन्य लोग हरियाणा के थाना बापौली के गांव आधमी में रहते हैं। संभवत मुकीम के शव को आधमी में ही कब्रिस्तान में सपुर्द ए खाक किया जाएगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img