Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

पड़ोसी जिलों में सीएम के दौरे प्रस्तावित, शामली में अलर्ट

  • डीएम के निर्देश, अधिकारी बिना अनुमति न छोड़े मुख्यालय

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: कोविड-19 वैश्विक महामारी के दृष्टिगत पड़ोसी जनपदों मुजफ्फरनगर एवं सहारनपुर में दिनांक 17 मई सोमवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित आगमन कार्यक्रम को लेकर जिलाधिकारी जसजीत कौर ने जनपद के सभी अधिकारियों को अलर्ट किया है। उन्होंने निर्देश जारी किए है कि बिना अनुमति के कोई भी अधिकारी मुख्यालय नहीं छोड़ेगा।

शनिवार को डीएम जसजीत कौर कलक्ट्रेट सभागार में पड़ोसी जनपदों मुजफ्फरनगर और सहारनपुर में प्रदेश के मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर संबंधित अधिकारियोें की बैठक को संबोधित कर रही थी। डीएम कहा कि कोविड-19 के दौरान जिन अधिकारियों को जो दायित्व दिए गए हैं वह उनका निर्वाहन पूरी मुस्तैदी के साथ करें और अपनी रिपोर्ट दुरुस्त रखें। डीएम ने सीएमओ से कोविड-19 वैक्सीनेशन, टेस्टिंग, दवाई की उपलब्धता, एंबुलेंस, आॅक्सीजन आदि के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

कोविड-19 कंट्रोल रूम पर जिन अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है वह पूरी मुस्तैदी के साथ अपनी ड्यूटी को अंजाम दे और जो भी होम आइसोलेशन पेशेंट है उनका आॅक्सीजन लेवल की स्थिति जानते रहे। यदि किसी को दिक्कत होती है तो उसे तुरंत हॉस्पिटल में एडमिट कराया जाएं। डीएम द्वारा कोविड-19 दौरान बनाए गए नोडल अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए गए कि प्रतिदिन की जो भी एक्टिविटी हो रही है उसकी मॉनिटरिंग करें और रिपोर्ट दुरुस्त रखें। उन्होंने सैनिटाइजेशन,फॉगिंग आदि कार्य के संबंध में जानकारी प्राप्त की स्वच्छता का कार्य सुचारू रूप संचालित कराने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि निदेर्शों के अनुपालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। इसलिए सभी अधिकारी अपनी तैयारी में रहे।

बैठक में सीडीओ शंभू नाथ तिवारी, एडीएम अरविंद कुमार सिंह, सीएमओ डा. संजय अग्रवाल, एसडीएम शामली संदीप कुमार, पीडी ज्ञानेश्वर तिवारी, डा. सफल कुमार, डीपीआरओ आलोक शर्मा, समस्त तहसीलदार, समस्त खंड विकास अधिकारी, अधिशासी अधिकारी मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img